बच्चा चोरी गैंग का पर्दाफाश, CBI के ताबड़तोड़ छापे, रेस्क्यू किए गए 8 नवजात!

मानव तस्करी के मामले में दिल्ली के केशव पुरम इलाके में सीबीआई की रेड जारी है. शुक्रवार से ही यहां सीबीआई की टीम छापेमारी कर रही है. रेड के दौरान सीबीआई की टीम ने एक घर से दो नवजात शिशु को बरामद किया है. अभी तक 7-8 बच्चों को रेस्क्यू किया गया है.
शुरुआती जांच में मामला नवजात बच्चों की खरीद-फरोख्त का लग रहा है. फिलहाल सीबीआई की टीम इस मामले में बच्चों को बेचने वाली महिला और खरीदने वाले व्यक्ति से पूछताछ भी कर रही है. रेड के दौरान केशव पुरम थाने की पुलिस भी मौके पर मौजूद रही बताया जा रहा है कि मानव तस्करी करने वाले इस गैंग के लोग अस्पताल से नवजात बच्चों की चोरी करते है.
एनसीआर और दिल्ली में चाइल्ड ट्रैफिकिंग के मामले में सीबीआई ने 7-8 बच्चो को रेस्क्यू करके खरीद फरोख्त करने वाले कुछ लोगो को सीबीआई ने हिरासत में लिया है. हिरासत में लिए गए लोगों में अस्पताल के वार्ड बॉय समेत कुछ महिलाएं और पुरुष भी शामिल हैं. CBI सूत्रों के मुताबिक पिछले 1 महीने में करीब 10 बच्चे बेचे जा चुके हैं.
पिछले कई दिनों से दिल्ली के कुछ बड़े अस्पतालों से बच्चों के गायब होने की खबर मिल रही थी। इसके बाद सीबीआई ने कई जगहों पर छापेमारी की और एक महिला समेत कुछ लोगों को गिरफ्तार किया। इन सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। सीबीआई को बच्चों को खरीद-फरोख्त किए जाने की सूचना मिलने के बाद गायब हो रहे बच्चों के मामले में छापेमारी की।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी का ‘नटवरलाल’ देहरादून में बना फर्जी स्वास्थ्य महानिदेशक:₹12.38 लाख की ठगी का आरोप, प्रकाश मेहरा और गिरोह की तलाश में पुलिस,कॉलेज में परिसंपत्तियों के कब्जे के षड्यंत्र के भी लग चुके हैं आरोप
हल्द्वानी बड़ी खबर
सफग्ग
हल्द्वानी: अनियंत्रित बाइक ने 13 साल के मासूम को मारी टक्कर ,पेट फटने से आंते आई बाहर, मौत ;तमाशबीन बने रहे लोग और पुलिस
नैनीताल:6 साल के मासूम के सामने कोसी नदी के तेज बहाव में बहा फौजी पिता, पत्थरों के बीच 3 किमी दूर मिला शव-VIDEO