हल्द्वानी- इस बार 13309 विद्यार्थी देंगे यूओयू की परीक्षा 24 मार्च से परीक्षा शुरू

हल्द्वानी- इस बार 13309 विद्यार्थी देंगे यूओयू की परीक्षा 24 मार्च से परीक्षा शुरू
हल्द्वानी। उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय की परीक्षाएं 24 मार्च से प्रदेश के लगभग 52 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की जायेगी। परीक्षा में इस बार विभिन्न विषयों के लगभग 13309 विद्यार्थी बैठेगे।
यह परीक्षा सभी विषयों के वार्षिक, सेमेस्टर डिप्लोमा, सार्टिफिकेट आदि के फाइनल वर्ष/सेमेस्टरों की होगी। इस संबंध में परीक्षा नियंत्रक प्रो. सोमेश कुमार ने बताया कि विश्वविद्यालय के बाकी विद्यार्थी सत्रीय परीक्षा के आधार पर प्रोन्नत किये जायेंगे। उन्होंने बताया कि सभी परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र परीक्षा से दस दिन पूर्व विश्वविद्यालय की वेबसाइड पर अपलोड कर दिये जायेंगे। उन्होंने बताया कि परीक्षा को शांतिपूर्ण व नकल विहीन बनाने के लिए विश्वविद्यालय स्तर से पूरे प्रयास किये गये है। जिसके लिए व्यापक स्तर पर सचल दलों की तैनाती की जा रही है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार