लीजिए अब इलेक्ट्रिक ट्रेन का मजा लालकुआं से भोजीपुरा इलेक्ट्रिक ट्रेन का शुरू हो रहा है ट्रायल
पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल पर भोजीपुरा-लालकुआं रेल खण्ड (65 किमी) का विद्युतीकरण कार्य पूर्ण हो चुका है। रेल संरक्षा आयुक्त (पूर्वोत्तर परिमंडल) मोहम्मद लतीफ खान, मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष पंत के साथ नव विद्युतीकृत भोजीपुरा- लालकुआं रेल खण्ड का निरीक्षण 08 मार्च, 2022 को प्रातः 10.15 बजे भोजीपुरा से करेंगे। निरीक्षण के उपरांत लालकुआं-भोजीपुरा रेल खंड पर सायं 5.00 बजे गति परीक्षण भी किया जायेगा।
मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष पंत ने जन सामान्य से अपील है कि रेल संरक्षा आयुक्त द्वारा नवविद्युतीकृत रेल खण्ड का निरीक्षण एवं स्पीड ट्रायल के दौरान रेल पथ पर न ही स्वयं जायें तथा न ही अपने मवेशियों को जाने दें। अब इस खंड के ओवर हेड में हाई वोल्टेज 50 हर्ट्ज करेंट प्रवाहित होगी जिस पर रेल संरक्षा आयुक्त विशेष निरीक्षण ट्रेन से गति परीक्षण करेंगे। अब यह रेल खण्ड विद्युतीकृत माना जाए।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139 वीं जयंती 10 सितंबर को, जयंती के पदाधिकारी ने कुमाऊं कमिश्नर को किया आमंत्रित
हल्द्वानी में 17 साल की नाबालिग से दुष्कर्म: सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद होटलों में बनाया शिकार; आरोपी सागर पर FIR
हल्द्वानी में बेखौफ चोर: बंद मकान का ताला तोड़ लाखों के जेवर समेटे, CCTV में कैद हुई वारदात-VIDEO
उत्तराखंड: भारी बारिश की चेतावनी इन जिलों के स्कूलों की छुट्टी, जाने अपने जिले का मौसम का हाल..
शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्द्वानी में ब्लॉक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी-2026 आयोजित