गजब: हल्द्वानी में कार चोरी कर पति-पत्नी निकले कार से हनीमून मनाने

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने भोटिया पड़ाव पुलिस चौकी क्षेत्र से हुई कार चोरी का खुलासा कर दिया है जांच पड़ताल में पता चला है कि कार को पति पत्नी ने चोरी किया था और चोरी का मकसद कार से घूमना और आर्थिक तंगी के मद्देनजर कार को बेचने की प्लानिंग थी इससे पहले पुलिस के हत्थे चढ़ गए।
पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश कर उन्हें जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
Ad

बुधवार को पुलिस बहुउद्देशीय भवन में एसपी सिटी हरबंस सिंह ने बताया कि मूल निवासी खूंट धामल अल्मोड़ा व हाल जजी कोर्ट बृजविहार कालोनी निवासी मनीषा बिष्ट की कार । 24 फरवरी को कार घर के बाहर से चोरी हो गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी थी। उन्होंने बताया कि मनीषा व मंजू पड़ोस में रहते थे। मनीषा 23 फरवरी को मंजू के घर गई तो कार की चाभी भूल गई थी। इसी दिन मुस्कान उर्फ जारा मंजू के घर पहुंची और चाभी चोरी कर ले गई। घर जाकर उसने चाभी पति को सौंपी। इसके बाद दोनों कार चोरी कर फरार हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO

सिविल लाइन मुरादाबाद निवासी शादाब अली चोरगलिया रोड में अपने पिता के साथ दूध के डेयरी चलाता था। इसी बीच उसकी मुलाकात बनभूलपुरा निवासी मुस्कान उर्फ जारा से हुई। शादाब ने स्वजनों की अनुमति के बिना निकाह कर लिया था। इसके बाद उसे स्वजनों ने अलग कर दिया था। कार चोरी कर दोनों मुरादाबाद में शादी की हनीमून मनाने चल गए। मंगलवार को वापस लौटने पर पुलिस ने उन्हें गौला पुल के पास डंपिंग जोन से मय कार गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पति-पत्नी अब जेल पहुंच गए हैं और अब उनको अपने किए पर पछतावा हो रहा है।

Advertisements
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें