उत्तराखंड: महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा का तोहफा

ख़बर शेयर करें

देहरादून- रक्षाबंधन के पर्व पर इस बार भी महिलाओं को सरकार ने रोडवेज बसों में निशुल्क बस यात्रा का तोहफा दिया है।उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आगामी रक्षाबंधन को देखते हुए बहनों को बड़ा तोहफा दिया है, राज्य में उत्तराखंड परिवहन निगम द्वारा संचालित बसों में रक्षाबंधन के दिन महिलाओं को निशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान की जाएगी। इस संबंध में सचिव अरविंद सिंह आया कि ने आदेश जारी कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: नैनीताल दूध उत्पादक सहकारी संघ बोर्ड बैठक; कई प्रस्ताव पारित; 76वें वार्षिक सामान्य निकाय अधिवेशन की तैयारियों पर बनी रणनीति
Ad

आदेश के अनुसार उत्तराखंड परिवहन निगम द्वारा संचालित रोडवेज बसों के किराये में शत-प्रतिशत की छूट दी जाएगी। इस सुविधा को देने पर होने वाले खर्च को सरकार वहन करेगी। इस घोषणा के तहत छूट का लाभ केवल राज्य के भीतर यात्रा करने पर ही मिल सकेगा।

हिंदू कैलेंडर के अनुसार श्रावण यानि सावन मास की पूर्णिमा तिथि 11 अगस्त 2022 को प्रात: 10 बजकर 38 मिनट से प्रारंभ होगी और अगले दिन यानी 12 अगस्त 2022 को प्रात: 7 बजकर 5 मिनट पर समाप्त होगी. लेकिन प्रश्न उठता है कि रक्षा बंधन का पर्व किस दिन मनाया जाएगा, तो आइए जानते है इसका सही दिन-

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: नैनीताल दूध उत्पादक सहकारी संघ बोर्ड बैठक; कई प्रस्ताव पारित; 76वें वार्षिक सामान्य निकाय अधिवेशन की तैयारियों पर बनी रणनीति

Rakshabandhan Date and Time)
सावन पूर्णिमा 11 अगस्त 2022 को प्रारंभ हो रही है. मान्यता के अनुसार रक्षाबंधन के लिए सबसे अच्छा समय दोपहर के बाद का माना गया है. पौराणिक मान्यता के अनुसार अपराह्न का समय राखी बांधने के लिए सबसे उपयुक्त बताया गया है. इसके साथ ही दोपहर में यदि ‘भद्रा’ है तो इसे शुभ नहीं माना जाता है. 11 अगस्त 2022 को प्रदोष काल में भद्रा पूंछ के समय शाम 5 बजकर 18 मिनट से लेकर 6 बजकर 18 मिनट तक के बीच रक्षा सूत्र बंधवा सकते हैं. यदि ये संभव नहीं है और जो लोग सूर्यास्त के बाद राखी नहीं बांधते हैं वे अगले दिन यानि 12 अगस्त को राखी बांध सकते हैं.

Advertisements
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: नैनीताल दूध उत्पादक सहकारी संघ बोर्ड बैठक; कई प्रस्ताव पारित; 76वें वार्षिक सामान्य निकाय अधिवेशन की तैयारियों पर बनी रणनीति
Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें