उत्तराखंड- मुंबई के महिला को उत्तराखंड के 19 साल के युवक से हुआ फेसबुकिया प्यार , घर बार छोड़ युवक के प्यार में पहुंची उत्तराखंड- जाने फिर क्या हुआ
कहा जाता है कि प्यार अंधा होता है प्यार में नहीं कोई उम्र होती है नहीं कोई जाति और धर्म होता है ।फेसबुक पर प्यार होना अब आम बात हो गई है। आये दिन ऐसी खबरें आते रहती है। जब लोग बिना देखे एक-दूसरे से दिल लगा लेते है फिर कुछ ऐसा कर देते है जो उनके परिवार के खिलाफ हो। ऐसा ही एक मामला उत्तराखंड के हरिद्वार जनपद अंतर्गत रूडक़ी में देखने को मिला। फेसबुक पर एक युवक की एक विवाहिता से दोस्ती हो गई।
फिर क्या था जब दूरियां नहीं सही गई तो विवाहिता मुंबई से अपनी एक बच्ची को साथ लेकर युवक के घर पहुंच गई। महिला को घर पर देख युवक के परिजनों ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने महिला के परिजनों को यह जानकारी दी।जानकारी के अनुसार कोतवाली रुडक़ी क्षेत्र के एक गांव निवासी 19 वर्षीय युवक की दोस्ती छह माह पूर्व फेसबुक पर मुंबई निवासी एक महिला से हुई थी। कुछ समय तक फेसबुक पर महिला व युवक के बीच बातचीत होती रही। इस दौरान घंटों बातों का सिलसिला शुरू हुआ तो दोनों को प्यार हो गया। इसके बाद में दोनों ने एक-दूसरे के मोबाइल नंबर लेकर बातचीत शुरू कर दी। हर दिन घंटों बात होती थी। युवक ने अपना घर का पता आदि भी महिला को बता दिया था।
रविवार रात को महिला अपनी एक बच्ची के साथ मुंबई से रुडक़ी पहुंच गई। यहां से वह युवक के घर आ गई। महिला को घर पर देख युवक व उसके परिवार के लोग घबरा गए। महिला ने बताया कि वह युवक से प्यार करती है और उसके साथ ही पत्नी बनकर साथ रहेगी। वह अपना घर छोड़ कर आ गई है।
इसकी खबर युवक के परिवार वालों ने पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस महिला, उसकी बच्ची व युवक को कोतवाली ले आई। पुलिस व युवक के परिजनों ने महिला और युवक दोनों को समझाया बुझाया।इसके बाद पुलिस ने मुंबई में महिला के परिजनों से संपर्क किया। लेकिन युवक और महिला दोनों एक साथ रहने की बात कर रहे हैं।
युवक के परिवार वाले इस बात को लेकर तैयार नहीं है। परिजनों का कहना है कि महिला विवाहित है। युवक से उम्र में भी महिला काफी बड़ी है। फिलहाल समझाने का प्रयास जारी है लेकिन दोनों मानने को तैयार नहीं है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



मोदी सरकार ने दिया आजीवन मुफ्त रेल यात्रा का तोहफा, 1 नवंबर से किन लोगों को मिलेगी सुविधा.. पढ़े पूरी खबर
उत्तराखंड-इस विभाग में निकली बंपर भर्ती, आयोग ने जारी किया विज्ञापन, इस तारीख तक करें आवेदन
शेमफोर्ड स्कूल के चेयरमैन एडवोकेट दया सागर बिष्ट की बड़ी पहल,सरकारी विद्यालय में भरा पानी तो बच्चों को दिए 2 कमरे; लाइब्रेरी और लैब की सुविधा भी मुफ्त
उत्तराखंड में धूमधाम से मनाई गई भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत जयंती, हल्द्वानी में BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन-CM धामी ने किया श्रद्धा सुमन अर्पित
उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी है; इन जिलों में स्कूलों की छुट्टी के आदेश,