हल्द्वानी:सैनिक सम्मान के साथ जवान धर्मेंद्र की दी गई अंतिम विदाई, मासूम ने नम आंखों से दिया पिता को मुखाग्नि -देखे–(VIDEO)

हल्द्वानी : लेह में तैनात नैनीताल जनपद के लालकुआ के वार्ड नंबर 2 गांधी नगर निवासी भारतीय सेना में जवान धर्मेंद्र गंगवार की ड्यूटी के दौरान 27 अगस्त को हृदय गति रुकने से निधन हो गया था जहां आज सुबह जवान धर्मेंद्र का पार्थिव शरीर उनके आवास लालकुआं पहुंचा जहां परिवार के लोगों ने अंतिम दर्शन किया जिसके बाद उनका पार्थिव शरीर नगर में भ्रमण करते हुए मुक्तिधाम श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया जहां
सैनिक सम्मान के साथ उनकी अंतिम विदाई दी गई इस दौरान भारतीय सेना के अधिकारी मौजूद रहे। जहां सभी ने उनको अंतिम विदाई दी जहां जवान धर्मेंद्र के 11 वर्षीय पुत्र आर्य ने अपने पिता को मुखाग्नि दी। भारतीय सेना में जेसीओ पद पर तैनात धर्मेंद्र गंगवार का पार्थिव शरीर उनके आवास पर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। सैन्य अधिकारियों के मुताबिक धर्मेंद्र कि 2 माह पहले ही 11000 फीट ऊंचे लेह में तैनाती हुई थी जहां 27 अगस्त सुबह धर्मेंद्र की तबीयत खराब होने पर उनको अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दी।
धर्मेंद्र गंगवार जोकि एएमई विभाग भारतीय सेना में जेसीओ पद पर सेवारत थे उनका पार्थिव शरीर चंडीगढ़ से सड़क मार्ग के रास्ते लालकुआं पहुंचा। 36 वर्षीय मृतक धर्मेंद्र गंगवार के माता -पिता, पत्नी दो दो बहनों दो बच्चे रोते बिलखते छोड़ गए। वर्ष 2003 मई में धर्मेंद्र हल्द्वानी एएमई कोर सेंटर से भारतीय सेना में भर्ती हुआ था और वर्तमान में जेसीओ पद पर सेवारत था।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: ‘एलिजियम 4.0’ में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम
हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO