उत्तराखंड: चलती कार बनी आग का गोला, चालक ने कूदकर बचाई जान-देखे-VIDEO
चलती कार आग का गोला बन गई चालक ने कूदकर जान बचाई हरिद्वार के रुड़की में शनिवार देर रात सड़क पर दौड़ रही एक कार में अचानक आग लग गई. आग लगने से आसपास क्षेत्र में हड़कंप मच गया. कार चालक ने किसी तरह से कूदकर अपनी जान बचाई. सूचना पर दमकल विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. हालांकि, तब तक कार पूरी तरह से जलकर राख हो गई
.
पुलिस के मुताबिक तेजल्हेड़ा थाना छपार, जिला मुज्जफरनगर, उप्र निवासी कय्यूम शनिवार की देर रात करीब ढाई बजे बलेनो कार से एकड़ थाना पथरी में अपने किसी परिचित से मिलने के लिए जा रहे थे। जैसे ही इनकी कार जोरसी गांव के पास सोलानी पुल पर पहुंची तो अचानक कार का टायर फट गया। जिससे कार अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग से टकराई और पलट गई।
इसके बाद कार में आग लग गई। कार में आग लगने पर चालक समेत दोनों लोग वाहन से बाहर निकले और अपनी जान बचाई। कार में आग लगने के साथ ही मौके पर अफरातफरी मच गई। इसी बीच दमकल विभाग को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.
सूचना के आधार पर फायर यूनिट रुड़की तत्काल घटनास्थल पर पहुंची. इसके बाद टीम ने आग की लपटों से घिरी कार को फायर यूनिट द्वारा हाई प्रेशर वाहन से होजरील फैलाकर पंपिंग कर उक्त आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया. इसी के साथ टीम द्वारा कार के पेट्रोल टैंक को फटने से भी बचा लिया. वहीं घटना मुख्य मार्ग पर घटी. ऐसे में टैंक आदि फटने से कोई बड़ा हादसा भी हो सकता था. आग से कार 90 फीसदी जल चुकी है.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



अल्मोड़ा में बंदर का शिकार करने पेड़ पर चढ़ा गुलदार, आफत में फंसी तेंदुए की जान, 20 मिनट तक दोनों के बीच चली ‘शह-मात’ की जंग-देखे VIDEO
Nainital News:गुप्तेश्वर मंदिर के महंत का शव फंदे से लटका मिला, हत्या की आशंका,एक दिन पहले करंट से मछली मारने वालों को लगाई थी फटकार
हल्द्वानी के लक्ष्य रायचंदानी बने भारत अंडर-19 टीम के उपकप्तान, श्रीलंका दौरे के लिए चयन,हल्द्वानी में जश्न
सोना चांदी में बड़ी गिरावट ,सस्ता हुआ सोना, चांदी भी टूटी; जानें आज के लेटेस्ट रेट,जाने कारण
Nainital News: युवक की जंगल में जली मिली लाश, परिजनों को हत्या की आशंका,