उत्तराखंड:भ्रष्टाचार पर विजिलेंस की बड़ी कार्यवाही, रिश्वत लेते आबकारी अधिकारी गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड विजिलेंस ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए कर्णप्रयाग क्षेत्र के आबकारी निरीक्षक जयबीर सिंह को 30,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई सतर्कता सेक्टर देहरादून की टीम द्वारा की गई। शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान को शिकायत की थी कि उसकी गैरसैण, चमोली स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान की सब दुकान बोईताल, जो उसके पार्टनर द्वारा संचालित की जा रही है, को नियमित रूप से राजस्व जमा करने के बावजूद भी निकासी पास नहीं हो रही थी। आबकारी निरीक्षक जयबीर सिंह ने निकासी पास न करने का भय दिखाकर शिकायतकर्ता से रिश्वत की मांग की थी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में रेड अलर्ट: पांच जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश और तूफान की चेतावनी, इन पांच जनपदों में स्कूलों की छुट्टी
Ad

इधर आज, कर्णप्रयाग के शक्ति नगर स्थित किराये के आवास पर, जयबीर सिंह को 30,000 रुपये रिश्वत लेते हुए विजिलेंस की टीम ने गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद टीम ने उनके आवास की तलाशी ली और अन्य संपत्तियों के बारे में पूछताछ जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में रेड अलर्ट: पांच जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश और तूफान की चेतावनी, इन पांच जनपदों में स्कूलों की छुट्टी

सतर्कता निदेशक डॉ. वी. मुरूगेसन ने ट्रैप टीम को नकद पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है। उन्होंने जनता से अपील की है कि यदि कोई सरकारी अधिकारी या कर्मचारी अपने पद का दुरुपयोग करते हुए रिश्वत की मांग करता है, तो सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1064 या व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर 9456592300 पर सूचना देकर भ्रष्टाचार के खिलाफ इस अभियान में भाग लें।

Advertisements
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में रेड अलर्ट: पांच जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश और तूफान की चेतावनी, इन पांच जनपदों में स्कूलों की छुट्टी
Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें