उत्तराखंड: यहां भारी मात्रा में अवैध विस्फोटक पदार्थ बरामद दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
पुलिस ने सीमांत जनपद पिथौरागढ़ के एक स्कूल के कमरे से अवैध रूप से रखे गए भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ बरामद किया है पुलिस ने पूरे मामले में सड़क निर्माण करने वाली एक कंपनी के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
पिथौरागढ़ पुलिस अधीक्षक लोकेश सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर मुनस्यारी थाना प्रभारी मुनव्वर हुसैन के नेतृत्व में पुलिस ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय झापुली तोमिक मादकोट के कमरे में अवैध रूप से छिपाए गए विस्फोटक पदार्थ जिलेटिन की 31 छड़, 02 कोडेक्स वायर रंग नीली एवम लाल, 02 इलेक्ट्रॉनिक वायर मय बल्ब, 01 इलेक्ट्रोनिक कनेक्टर आदि बरामद किया गया।
पुलिस के पूछताछ में पता चला कि उक्त विस्फोटक पदार्थ सामान झापूली बोना सड़क निर्माण कंपनी का बताया जा रहा है जो अवैध तरीके से रखा गया था। बताया जा रहा है कि सड़क निर्माण एक दिल्ली की कंपनी द्वारा किया जा रहा है।
थाना प्रभारी मुनव्वर हुसैन ने बताया कि कंपनी के खिलाफ गंभीर लापरवाही बरतने पर थाना मुनस्यारी में धारा 09 विस्फोटक अधिनियम 1884, धारा 04 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम 1908 एवम धारा 286 भा0द0वी0 पंजीकृत किया गया। बम डिस्पोजल स्क्वाड पिथौरागढ़ को भी त्वरित कार्यवाही किए जाने हेतु अवगत कराया गया।
पूरे मामले में कंपनी के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में हाईवोल्टेज ड्रामा: पति को खाने में नशे की दवा देकर दो बच्चों की मां मुस्लिम प्रेमी के साथ रुकी थी होटल में ; बजरंग दल के साथ पति ने होटल में रंगे हाथ पकड़ा, जमकर मारपीट-VIDEO
अल्मोड़ा में बंदर का शिकार करने पेड़ पर चढ़ा गुलदार, आफत में फंसी तेंदुए की जान, 20 मिनट तक दोनों के बीच चली ‘शह-मात’ की जंग-देखे VIDEO
Nainital News:गुप्तेश्वर मंदिर के महंत का शव फंदे से लटका मिला, हत्या की आशंका,एक दिन पहले करंट से मछली मारने वालों को लगाई थी फटकार
हल्द्वानी के लक्ष्य रायचंदानी बने भारत अंडर-19 टीम के उपकप्तान, श्रीलंका दौरे के लिए चयन,हल्द्वानी में जश्न