हल्द्वानी:पांच वाहनों में लगी आग, धू-धू कर जलकर हुए खाक…

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

होली के दिन आग की घटना सामने आए हैं काठगोदाम के रेलवे स्टेशन के पास बनी पार्किंग में शुक्रवार रात आग लगने से पांच वाहन जल गए। जिसमें से एक कार और स्कूटी पूरी तरह नष्ट हो गए। जबकि तीन अन्य वाहनों को आंशिक नुकसान हुआ है। आग लगने से आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। नैनीताल रोड से लगे रेलवे स्टेशन के किनारे पार्किंग में हमेशा ही दर्जनों वाहन खड़े रहते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल:6 साल के मासूम के सामने कोसी नदी के तेज बहाव में बहा फौजी पिता, पत्थरों के बीच 3 किमी दूर मिला शव-VIDEO
Ad

बताया जा रहा है कि बीती रात 12 बजे पार्किंग में खड़ी इको कार में आग लग गई। आग की लपटें हवा के संग फैल गईं। देखते ही देखते एक वाहन में लगी आग ने अन्य वाहनों को भी चपेट में ले लिया। कार जलने के बाद बगल में खड़ी स्कूटी खाक हो गई। इससे आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने इसकी सूचना दमकल विभाग के साथ ही काठगोदाम पुलिस को दी। एफएसओ एमपी सिंह ने बताया कि इसघटना में इको कार और स्कूटी जल गए। एक आल्टो, एक बलेनो व एक बाइक को आग से आंशिक नुकसान हुआ है। एसओ काठगोदाम दीपक बिष्ट ने बताया कि घटना का कारण लोग अराजक तत्वों को मान रहे थे,

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में रेड अलर्ट: पांच जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश और तूफान की चेतावनी, इन पांच जनपदों में स्कूलों की छुट्टी

लेकिन ऐसा नहीं है। सीसीटीवी कैमरे चेक करने के बाद ऐसा कुछ नहीं मिला है जिससे कि घटना का जिम्मेदारी किसी को बताया जाए। पुलिस ने आशंका जताई है कि शॉर्ट सर्किट से आगजनी हो सकती है। गनीमत रही कि लोगों ने समय रहते दमकल को सूचना दे दी। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया।

अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें