हल्द्वानी:होली के मौके पर अलग-अलग घटनाओं में एक महिला सहित तीन की मौत
हल्द्वानी: होली की खुशियों के बीच तीन परिवारों के लिए होली का त्योहार दुखद भर रहा है. होली के मौके पर तीन अलग-अलग घटनाओं में एक महिला सहित दो लोगों की मौत हुई है. तीनों शवो को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिवार वालों को सौंप दिया है. पहला मामला लालकुआं कोतवाली क्षेत्र का राजीवनगर बंगाली कॉलोनी लालकुआं निवासी 48 वर्षीय मालती देवी अज्ञात कारणों के चलते फंदे से झूल गई परिजन उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल ले गए लेकिन इससे पहले ही महिला की मौत हो चुकी थी.
दूसरी घटना हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र के रामपुर रोड निवासी 33 वर्षीय चंदन सिंह ने अज्ञात कारणों के चलते घर में जहरीला पदार्थ खा लिया जिससे उनकी भी अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो चुकी थी.वह चाय की दुकान चलाते थे.वह बाजुठिया मुक्तेश्वर, रामगढ़ के रहने वाले थे. वहीं गौलापार निवासी 21 वर्षीय त्रिलोक सिंह बर्गली की संदिग्ध हालात में मौत हो गई. तबीयत बिगड़ने पर त्रिलोक को उपचार के लिए एसटीएच लाया गया था जहां इलाज के दौरान त्रिलोक सिंह ने दम तोड़ा है.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में बड़ा हादसा टला: सिंधी चौराहे के पास चलती कार बनी आग का गोला, बाल-बाल बचे महिला और पुरुष; पेट्रोल पंप कर्मियों ने दिखाई तत्परता-VIDEO
हल्द्वानी में वित्तीय सलाहकार संस्था चॉइस वेल्दी का एक साल पूरा: कुमाऊं से लेकर पूरे उत्तराखंड में विस्तार की तैयारी-VIDEO
हल्द्वानी में तेंदुओं का आतंक: घर की खिड़की पर बैठ अंदर ताकता रहा तेंदुआ, CCTV में कैद खौफनाक मंजर; लोगों में फैली दहशत-VIDEO
हल्द्वानी दर्दनाक सड़क हादसा:बेकाबू अर्टिगा कार ने स्कूटी सवार युवकों को रौंदा; 22 वर्षीय युवक की मौत, साथी गंभीर-देखे-VIDEO