हल्द्वानी के प्रतिष्ठित इस स्कूल के 22 छात्रों का जलवा,उत्तीर्ण की आल इंडिया सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा,
हल्द्वानी: पहले से कोई उपलब्धियां हासिल कर चुका हल्द्वानी के मोटाहल्दू स्थित शैमफोर्ड स्कूल के विद्यार्थियों ने सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है. कक्षा 6 के लिए प्रवेश परीक्षा में रुद्राक्ष बिष्ट, काजल जोशी, नव्य भोज, पाखी जोशी, सौरभ पांडे, रुद्राक्ष गुरुरानी, तनुजा जुकरिया, गर्वित चंदोला, खुशी चौबे, आयुष बहुगुणा, यश रौतेला, भावेश ने आल इंडिया सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा की लिखित परीक्षा उत्तीर्ण की है.कक्षा 9 के लिए प्रवेश परीक्षा में प्रियांशी बिष्ट, सचिन कांडपाल, पीयूष पपोला, कुशाग्र राठौर, यशवर्धन सिंह माजिला, अक्षत बहुगुणा, अखिलेश सिंह भाकुनी, ललित सिंह मेहरा, प्रांजल सिंह करायत, , सौरभ डसीला एवं ने आल इंडिया सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा की लिखित परीक्षा उत्तीर्ण की है.
विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रबंधक दयासागर बिष्ट, चेयरपर्सन ऋचा बिष्ट, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर राजेश बिष्ट, ऐकडेमिक डायरेक्टर अंजू भट्ट, प्रधानाचार्य संतोष पांडे, प्रशासनिक अधिकारी बी एस मनराल, विनोद खोलिया एवं समस्त विद्यालय परिवार ने हर्ष व्यक्त किया और इसे विद्यालय व क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि बताया है। विद्यालय के प्रबंधक दयासागर बिष्ट ने बताया कि शैमफोर्ड विद्यालय की स्थापना के अल्प समय में ही विद्यालय से छात्रों का चयन एनआईटी, आरआईएमसी (RIMC), नवोदय विद्यालय एवं सैनिक स्कूल जैसे उच्च शैक्षणिक संस्थानों के लिए हुआ है.22 विद्यार्थियों का सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण होना विद्यालय की शैक्षिक गुणवत्ता को प्रदर्शित करता है. इस उपलब्धि के लिए उन्होंने सभी अध्यापकों और विद्यार्थियों की सराहना की. उन्होंने कहा कि विद्यालय लगातार प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए छात्रों के लिए विशेष कार्यशालाओं का आयोजन करता है और विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रतिभाग करने के लिए प्रोत्साहित करते रहता है। उन्होंने सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को शुभकानाएं दी और सभी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत,कुशवाहा ENT हॉस्पिटल में अब दिल्ली के विशेषज्ञ डॉ. पंकज पांडे, देंगे परामर्श,
हल्द्वानी में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत,कुशवाहा ENT हॉस्पिटल में अब दिल्ली के विशेषज्ञ डॉ. पंकज पांडे, देंगे परामर्श!
युवा नेतृत्व में बदला उत्तराखंड: पुष्कर सिंह धामी सरकार के 4 साल बेमिसाल, पलायन और रोजगार जैसे संकटों से उबारकर बनाया देश का अग्रणी राज्य:देवेंद्र पाल सिंह
Uttarakhand Weather: प्रदेश में मानसून में पकड़ी रफ्तार, नैनीताल समेत पांच जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
हल्द्वानी:पानी की टंकी खोली तो उड़ गए होश; अंदर कुंडली मार कर बैठा था 6 फीट लंबा ‘ब्लैक नाग’-VIDEO