उत्तराखंड:’मुर्दों’ की घर मे चोरी, पुलिस भी हैरान..जाने पूरा मामला

उत्तराखंड से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है जहां चोरों ने मुर्दाघर को भी नहीं बक्शा है. मामला राजधानी देहरादून
राजकीय दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय (दून अस्पताल) से सामने आया है. जहां पर चोरों ने मुर्दाघर यानी मोर्चरी से मुर्दों के लिए लगे 8 एसी के कंप्रेसर ही उड़ा से गए. जिससे अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया है.
जहां पर मोर्चरी में टेंपरेचर मेंटेन करने के लिए एसी यानी एयर कंडीशनर लगाए हैं. जहां मोर्चरी के पीछे 8 एसी कंप्रेसर रखे हुए थे. जो कि चोरी हो गए हैं.
दरअसल, उत्तराखंड की सबसे बड़े सरकारी अस्पताल राजकीय दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय (दून अस्पताल) से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां बीती रात चोर एक नहीं बल्कि, 8 कंप्रेसर उखाड़ कर रफूचक्कर हो गए, लेकिन किसी को कानों कान खबर नहीं हुई.
वहीं पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा हो रहा है. क्योंकि, जहां से एसी के कंप्रेसर चुराए गए हैं, वो मोर्चरी के कंप्रेसर हैं. जिससे मोर्चरी का काम ठप हो गया है. हैरानी की बात ये है कि महज कुछ ही दूरी पर पुलिस के जवान भी रहते हैं. जिन्हें इसकी भनक तक नहीं लगी.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण की अलख: 191 देशों की यात्रा कर चुके सोमेन देवनाथ संग पाथफाइंडर के बच्चों ने निकाली 14 KM साइकिल रैली
नैनीताल:कैंची धाम से लौट रहे श्रद्धालुओं की स्कॉर्पियो खाई में गिरी: 1 की मौके पर ही मौत, 3 घायल; SDRF ने चलाया रेस्क्यू
हल्द्वानी:पाथफाइंडर बोर्डिंग स्कूल में गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती पर विशेष वृक्षारोपण अभियान
हल्द्वानी में रेलवे कर्मचारी से 47 लाख की ठगी: प्लॉट और मकान का झांसा देकर हड़पे रुपये; कोर्ट के आदेश पर काठगोदाम पुलिस ने दर्ज की FIR
हल्द्वानी का ‘नटवरलाल’ देहरादून में बना फर्जी स्वास्थ्य महानिदेशक:₹12.38 लाख की ठगी का आरोप, प्रकाश मेहरा और गिरोह की तलाश में पुलिस,कॉलेज में परिसंपत्तियों के कब्जे के षड्यंत्र के भी लग चुके हैं आरोप
