हल्द्वानी:खाद्य पदार्थ में मिलावट का शक हो तो ₹50 में हाथों हाथ कराए जांच, इस टोल फ्री नंबर पर करें शिकायत – मोबाइल वैन में मिठाई सैंपल जांच
हल्द्वानीः होली के त्यौहार नजदीक है ऐसे में ऐसे में खाद्य पदार्थों में मिलावटखोरों भी अब सक्रिय हो गए हैं. ऐसे में अब खाद्य सुरक्षा विभाग खाद्य सैंपलिंग की कार्रवाई के साथ-साथ उत्तराखंड खाद्य सुरक्षा विभाग ने मोबाइल खाद्य विश्लेषणशाला वैन के माध्यम से भी खाद्य पदार्थों की जांच शुरू की है. जहां मिलावट की संभावना पर उपभोक्ता हाथों-हाथ खाद्य पदार्थ की नमूने की हाथों हाथ जांच कर सकता है इतना ही नहीं मिलावट की संभावना और सैंपल फेल होने पर विभाग के टोल फ्री नंबर पर शिकायत भी दर्ज कर सकते हैं.
जिस पर विभाग की ओर से त्वरित कार्रवाई करेगा. त्योहारी सीजन में कुछ ज्यादा ही मिलावटखोरी होती है. क्योंकि उस दौरान मिठाई हो या अन्य खाद्य पदार्थ की डिमांड काफी बढ़ जाती है. ऐसे में खपत को पूरा करने के लिए मिलावटखोर जमकर मिलावटखोरी को अंजाम देते है. खाद्य पदार्थों में मिलावट की वजह से स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है.
उपायुक्त खाद्य सुरक्षा विभाग कुमार मंडल राजन सिंह कठैत ने बताया कि खाद्य पदार्थों पर मिलावट को रोकने के लिए समय-समय पर छापेमारी की जाती है. साथ ही सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दी जाती है. जिसमें काफी समय लग जाता है. त्योहारो में मौके पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने मोबाइल खाद्य विश्लेषणशाला वैन शुरू की है.
इस वैन लैब में अपना खाद्य पदार्थों के सैंपल की जांच करा सकते हैं. उन्होंने बताया कि अगर किसी व्यक्ति को खरीदे हुए खाद्य पदार्थ पर मिलावट की संभावना है तो वह ₹50 जमा करके खाद्य विश्लेषणशाला वैन में हाथों हाथ सैंपल जांच करवा सकता है.
उपायुक्त राजन सिंह कठैत ने बताया कि कोई भी व्यापारी हो आम जन इस मोबाइल वैन में मिठाई, दूध, दही, पनीर, घी, दाल, मसाले, तेल समेत अन्य खाद्य पदार्थ को सैंपल जांच करवा सकते हैं.सैंपल फेल होने की स्थिति में संबंधित के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी.
उन्होंने कहा कि इस मोबाइल वैन के माध्यम से लोग जहां अपना खाद्य पदार्थों के गुणवत्ता को चेक कर सकते हैं तो वहीं लोगों को खाद्य पदार्थ में मिलावट को लेकर जागरूक करने का भी किया जा रहा है. अगर खाद्य पदार्थ में किसी तरह की कोई शिकायत का मामला सामने आता है तो उपभोक्ता टोल फ्री नंबर 18001804246 पर शिकायत कर सकता है. जहां विभाग की ओर से मामले को संज्ञान में लेते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी.
बाइट- राजन सिंह कठैत उपायुक्त खाद्य सुरक्षा विभाग
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



12 साल के बालक को मगरमच्छ जिंदा खा गया, जबड़े में दबाया, उछाला और लील गया; वीडियो देख रोंगटे हो जाएंगे खड़े -VIDEO
उत्तराखंड खनन विभाग की अनूठी पहल: 22 हेक्टेयर वन भूमि में बनेगा ‘संजीवनी वन’, हर साल 10 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य
हरेला पर्व पर संकल्प: भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय लगाएगा 51 हजार पौधे, निदेशक राजपाल लेघा ने किया ‘एक वृक्ष माँ के नाम’ करने का आह्वान
बीएसएफ जवान ने की शादीशुदा प्रेमिका की हत्या: पत्नी को लोकेशन भेज खुद भी खाया जहर, अस्पताल में भर्ती