हल्द्वानी-चच्ची का कारनामा युवाओं के नशों में घोल रही थी मीठा जहर,पकड़ी गई तो खुला राज
हल्द्वानी: एक महिला का कारनामा सामने आया है नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत काठगोदाम थाना पुलिस और एसओजी की टीम को बड़ी कामयाबी मिली है. जहां नशे का तस्करी कर रही क्षेत्र की मशहूर महिला शकीला उर्फ चच्ची को पुलिस ने भारी मात्रा में स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है.
काठगोदाम थाना प्रभारी विमल मिश्रा ने बताया कि पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सूचना मिली कि बागजला की मशहूर शकीला उर्फ चच्ची स्मैक की तस्करी कर रही है और युवाओं को छोटी-छोटी पुड़िया में स्मैक बेच रही है. इसके बाद पुलिस ने छापामारी करते हुए शकीला को 49 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है.

पूछताछ में शकीला ने बताया कि
स्मैक को वह बरेली से सस्ते दामों में लाकर यहां पर नशे के आदि युवाओं को बेचने का काम करती है.शकीला पहले भी स्मैक की तस्करी के मामले में जेल जा चुकी है.शकीला अपने क्षेत्र में नशे के कारोबार के मामले में मशहूर है.नशे के आदि युवक शकीला को चच्ची के नाम से पुकारते हैं. शकीला के पास से पकड़ी गई स्मैक की कीमत चार लाख से अधिक की बताई जा रही है. पुलिस के कार्रवाई के दौरान उसके पास से 49 ग्राम स्मैक और स्मैक बेचकर कमाए गए 10500 बरामद किया हैं.
शकीला के खिलाफ थाना काठगोदाम में एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है. काठगोदाम थाना प्रभारी विमल मिश्रा ने बताया कि काफी दिन से सूचना मिल रही थी कि महिला द्वारा स्मैक बेचा जा रहा है जहां मुखबीर की सूचना के बाद पुलिस ने महिला को स्मैक के साथ दबोचा है.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी:3 बच्चों की मां को बहला-फुसलाकर भगा ले गया सगा बहनोई; 2 बेटों और ₹5000 कैश के साथ 17 दिन से लापता
इंस्टाग्राम वाला लव: 3 बच्चों की मां को रील बनाते-बनाते हुआ युवक से प्यार; पति-तीन बच्चों को बिलखता छोड़ प्रेमी संग भागी,आने से किया इनकार
दामाद ने ससुर को बेरहमी से उतारा मौत के घाट,पाटल से हाथ पैर सहित कई जगह काटा,हल्द्वानी STH में मौत, दामाद और बेटी फरार
हल्द्वानी में सनसनी: रेलवे ट्रैक पर मिला होटल मैनेजमेंट के छात्र का शव; चेहरे और कमर पर गहरे जख्म, परिजनों को 2 दोस्तों पर हत्या का शक