हल्द्वानी: दिनदहाड़े युवक के सर में मारी गोली, युवक की हालत नाजुक-VIDEO
हल्द्वानी के नैनीताल रोड स्थित जजी कोर्ट के बाहर रविवार दिनदहाड़े एक युवक के सर में गोली मारी है. बताया जा रहा है कि आपसी कहासुनी के बाद हुई लड़ाई में हुए विवाद में युवक को सिर में गोली मार दी गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. युवक की हालत नाजुक बनी हुई है जहां एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई, और घायल को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया.
घटना के बाद घायल युवक के परिजन और समर्थक अस्पताल में इकट्ठा हो गए। देखते ही देखते वहां भारी भीड़ जुट गई.इसी दौरान दूसरे पक्ष के दो युवक अस्पताल के बाहर पहुंचे जिन्हें गुस्साई भीड़ ने पकड़कर जमकर पिटाई कर दी जहां मौके पर पुलिस ने दोनों युवकों को बचाया .अस्पताल परिसर में माहौल तनावपूर्ण हो गया, जिसके बाद पुलिस को स्थिति संभालने के लिए तैनात किया गया.
फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. शुरुआती जांच में मामला आपसी विवाद का बताया जा रहा है.लेकिन पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है.घटना स्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके. पुलिस जल्द ही मामले में खुलासा करने का दावा कर रही है. बताया जा रहा है कि घायल युवक कोतवाली क्षेत्र के वेलिलॉज का रहने वाला है जिसका नाम हनी प्रजापति है.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



अल्मोड़ा में बंदर का शिकार करने पेड़ पर चढ़ा गुलदार, आफत में फंसी तेंदुए की जान, 20 मिनट तक दोनों के बीच चली ‘शह-मात’ की जंग-देखे VIDEO
Nainital News:गुप्तेश्वर मंदिर के महंत का शव फंदे से लटका मिला, हत्या की आशंका,एक दिन पहले करंट से मछली मारने वालों को लगाई थी फटकार
हल्द्वानी के लक्ष्य रायचंदानी बने भारत अंडर-19 टीम के उपकप्तान, श्रीलंका दौरे के लिए चयन,हल्द्वानी में जश्न
सोना चांदी में बड़ी गिरावट ,सस्ता हुआ सोना, चांदी भी टूटी; जानें आज के लेटेस्ट रेट,जाने कारण
Nainital News: युवक की जंगल में जली मिली लाश, परिजनों को हत्या की आशंका,