हल्द्वानी में बनेगा अंडरपास,लोगो को ट्रैफिक जाम से मिलेगी मुक्ति
हल्द्वानी : कुमाऊं की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाली हल्द्वानी शहर की यातायात व्यवस्था लगातार बिगड़ रही है इसी को देखते हुए प्रशासन कई तरह की संभावनाएं तलाश रहा है ।शहर की बिगड़ती ट्रैफिक व्यवस्था को पटरी पर लाने की कवायद चल पड़ी है।
पुलिस और प्रशासन शहर के नागरिकों की सहुलियत को लेकर नए आयाम ढूंढ रहे हैं जिसके चलते प्राथमिक चरण में कालू सिद्ध बाबा के मंदिर से बाजार जाने को लेकर एक अंडरपास बनाने की योजना पर शीघ्र काम चालू होगा।
कुमाऊं आईजी नीलेश आनंद भरणे ने बताया कि इस अंडरपास से काफी हद तक लोगों को फायदा होगा और यहां लगने वाले जाम से राहत मिलेगी।
95 लाख रूपए में ये अंडरपास बनाया जाएगा और इसका सर्वे कार्य चल रहा है।वहीं देवलचौड़ चौराहे के पास काफी जाम रहता है जिसके लिए कुमाऊं कमीश्नर ने पैसा भी स्वीकृत कर दिया है, इसके अलावा अन्य क्षेत्रों पर भी इस तरह के बोटल नेक खोजे जा रहें हैं जिससे लोगों की राह आसान हो सके
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



मोदी सरकार ने दिया आजीवन मुफ्त रेल यात्रा का तोहफा, 1 नवंबर से किन लोगों को मिलेगी सुविधा.. पढ़े पूरी खबर
उत्तराखंड-इस विभाग में निकली बंपर भर्ती, आयोग ने जारी किया विज्ञापन, इस तारीख तक करें आवेदन
शेमफोर्ड स्कूल के चेयरमैन एडवोकेट दया सागर बिष्ट की बड़ी पहल,सरकारी विद्यालय में भरा पानी तो बच्चों को दिए 2 कमरे; लाइब्रेरी और लैब की सुविधा भी मुफ्त
उत्तराखंड में धूमधाम से मनाई गई भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत जयंती, हल्द्वानी में BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन-CM धामी ने किया श्रद्धा सुमन अर्पित
उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी है; इन जिलों में स्कूलों की छुट्टी के आदेश,