ड्यूटी से घर लौटा पति, आधी रात कमरे में पत्नी संग मिला भाजपा पार्षद,जमकर चला हाई वोल्टेज ड्रामा,-VIDEO वायरल
एक युवक ने अपनी पत्नी काे शहर के ही पार्षद प्रेमी के साथ आधी रात में कमरे में पड़ लिया। युवक अपने घर से 100 किलोमीटर दूर जॉब कर रहा था। उसने पत्नी को फोन किया तो घर में किसी के होने का आभास हुआ। इस पर उसने मंगलवार देर रात पुलिस को घर भेज दिया जहां बाद में युवक भी पहुंच गया.
मामला झांसी का बताया जा रहा है पुलिस के काफी देर खटखटाने के बाद दरवाजा खुला। पहले पार्षद और फिर युवक की पत्नी बाहर निकली। पुलिस पार्षद को पकड़कर थाने ले गई। इसके बाद महिला भी पीछे से थाने पहुंच गई और प्रेमी पार्षद को छुड़ाकर ले आई।
यह सब पता चलने के बाद पीड़ित पति ने एक वीडियो जारी किया है। इसमें वह कह रहा है- पत्नी फर्जी केस में फंसाने की धमकी दे रही है। वह मेरी और बच्चे की हत्या करा सकती है। हो सकता है कि किसी दिन मैं और मेरा बच्चा नीले ड्रम में मिले। बीवी के कई लड़कों से अवैध संबंध है। प्रेमी के हथियारों के साथ फोटो भी सामने आए हैं।
जब पुलिस पहुंची तो घर के अंदर पार्षद मिला. जब मोहल्ले के लोग वीडियो बना रहे थे तब पार्षद ने लोगों के साथ पुलिस को भी धमकाने का प्रयास किया.
पुलिस पार्षद को पकड़कर उसे थाने लेकर आई थी. तब महिला ने लिख कर दिया था कि मेरे पेट में दर्द था. दवा के लिए इसे बुलाया था. अभी तक किसी भी पक्ष से कोई तहरीर नहीं आई है, जो वीडियो वायरल हो रहा है उसकी जांच के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी.
एक युवक स्वास्थ्य विभाग में संविदा कर्मी है। करीब 7 साल पहले उसकी शादी हुई थी। पत्नी एक स्कूल में जॉब करती है। उनका 6 साल का बेटा भी है। पति ने बताया- मेरी पत्नी का कई लोगों से अफेयर है। 6 महीने पहले मैंने उसके मोबाइल में चैट पकड़ ली थी।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



पिथौरागढ़ में मां-बेटे की दर्दनाक मौत, बेटे की मौत का सदमा नहीं बर्दाश्त कर पाई मां, नदी में खुद कर दी जान
मोदी सरकार ने दिया आजीवन मुफ्त रेल यात्रा का तोहफा, 1 नवंबर से किन लोगों को मिलेगी सुविधा.. पढ़े पूरी खबर
उत्तराखंड-इस विभाग में निकली बंपर भर्ती, आयोग ने जारी किया विज्ञापन, इस तारीख तक करें आवेदन
शेमफोर्ड स्कूल के चेयरमैन एडवोकेट दया सागर बिष्ट की बड़ी पहल,सरकारी विद्यालय में भरा पानी तो बच्चों को दिए 2 कमरे; लाइब्रेरी और लैब की सुविधा भी मुफ्त
उत्तराखंड में धूमधाम से मनाई गई भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत जयंती, हल्द्वानी में BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन-CM धामी ने किया श्रद्धा सुमन अर्पित