हल्द्वानी:जंगली हाथियों ने मचाया तांडव आधा दर्जन घरों की चाहर दिवारी और गेट तोड़ा ग्रामीणों में दहशत-देखे-VIDEO
हल्द्वानी:तराई के जंगलों में इन दोनों हाथियों का आतंक है. हाथी जंगलों से निकलकर आबादी वाले इलाकों में पहुंच रहे हैं जहां फसलों को भारी नुकसान पहुंचाने के साथ-साथ लोगों पर भी हमला बोल रहे हैं . तराई पूर्वी वन प्रभाग के गौला रेंज अंतर्गत हाथियों के झुंड ने रात में हल्दूचौड़ क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में जमकर तांडव बचाया जहां फसलों को नुकसान के साथ-साथ आधा दर्शन लोगों के घरों की चार दिवारी और गेट को भी तो डाला. सूचना के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने हाथियों को भगाने का काम किया. हाथियों के आतंक से ग्रामीण इलाकों में लोगों में दहशत हैं.
बताया जा रहा है कि जंगली हाथियों झुंड बीती रात लगभग 10 बजे बबूर गुम्टी गांव में घुस गया हाथियों के झुंड ने लगभग आधा दर्जन से अधिक घरों की दीवारें एवं में गेट क्षतिग्रस्त कर दिया. इस दौरान हाथियों के तांडव को देखते हुए ग्रामीणों में हड़कंप मच गया.मौके पर वन विभाग के कर्मचारियों को बुलाया परंतु वह भी हाथी को नहीं भगा सके.काफी देर तक पटाखे फोड़ने के बावजूद हाथी नहीं भागे जिसके बाद हाथियों का झुंड स्वत ही सुबह हाईवे पार करके टांडा के जंगल को चला गया.जिन ग्रामीणों का अत्यधिक नुकसान हुआ है उनमें गोपाल दत्त भट्ट, शेखर भट्ट, शुभम वर्मा, कपिल पंडित, राजेंद्र पांडे सहित आधा दर्जन से अधिक ग्रामीण शामिल है.
ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों से निजात दिलाने की मांग की है साथी नुकसान की भरपाई की भी ग्रामीणों ने वन विभाग से मांगती है.
वन क्षेत्राधिकारी चंदन सिंह अधिकारी ने बताया कि वन विभाग हाथियों को गांव की ओर जाने से रोकने के लिए आवश्यक कदम उठा रहा है, इसके लिए टीम का गठन किया गया है जो कि निरंतर हाथियों पर नजर बनाया जा रहा है उन्होंने कहा कि जिन लोगों को नुकसान हुआ है उनको मुआवजा की कार्रवाई की जाएगी.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



इंस्टाग्राम वाला लव: 3 बच्चों की मां को रील बनाते-बनाते हुआ युवक से प्यार; पति-तीन बच्चों को बिलखता छोड़ प्रेमी संग भागी,आने से किया इनकार
दामाद ने ससुर को बेरहमी से उतारा मौत के घाट,पाटल से हाथ पैर सहित कई जगह काटा,हल्द्वानी STH में मौत, दामाद और बेटी फरार
हल्द्वानी में सनसनी: रेलवे ट्रैक पर मिला होटल मैनेजमेंट के छात्र का शव; चेहरे और कमर पर गहरे जख्म, परिजनों को 2 दोस्तों पर हत्या का शक
उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका: समूह-ग के पदों पर बम्पर भर्ती शुरू, कल से करें आवेदन
भीषण गर्मी के बीच मानसून की नई डेट आई, IMD ने बताया- उत्तराखंड में कब होगी बारिश