हल्द्वानी:नशेड़ी रईसजादे कार चालक गौवंशियों के झुंड को मारी टक्कर,एक गाय की मौत कई घायल,-देखे-VIDEO
हल्द्वानी:नशेड़ी कार चालक की करतूत सामने आई है जहां नशे की हालत में तेज रफ्तार कर से मवेशी के झुंड को जोरदार टक्कर मार दी इसके बाद मौके पर एक गाय की मौत हुई है जबकि आधा दर्जन से अधिक मवेशी घायल हुए हैं. यही नहीं घटना में लग्जरी कार भी क्षतिग्रस्त हुई है.
आरोपी पर सख्त कार्रवाई के लिए गौरक्षकों ने बनभूलपुरा पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 281, 125, 11 पशु क्रूरता के तहत मामला दर्ज किया है.
पुलिस के अनुसार पीलीकोठी निवासी प्रियांशु वर्मा बुधवार रात अपने कार सवार दोस्तों के साथ शराब पी.इनके पास एक आल्टो और दूसरी लग्जरी कार थी शराब पीने के बाद रात करीब दो बजे सभी रोडवेज बस अड्डे के पीछे पान खाने पहुंचे. इस दौरान प्रियांशु आल्टो कार से उतर कर दोस्त की लग्जरी कार का ट्रायल लेने निकल पड़ा बेहद तेजी से कार लेकर निकले प्रियांशु ने रेलवे बाजार में बेसहारा गौवंशियों के झुंड को अपनी चपेट में ले लिया पूरी घटना वहीं लगे कई सीसीटीवी में कैद हो गई जिसमें दिख रहा है कि कार की जोरदार टक्कर से एक साथ कई गौवंशी कई फीट दूर जाकर गिरे
जिसमें एक गौवंशी की मौके पर ही मौत हो गई.
जबकि आधा दर्जन घायल हुए. घटना में कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई घटना से आक्रोशित गौरक्षक जोगेंद्र राणा, दीपांशु पोखरिया, सूजल चौधरी व सुरेश बिष्ट बनभूलपुरा थाना पहुंचकर थानाध्यक्ष को कड़ी कार्रवाई के लिए प्रार्थना पत्र दिया. बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि आरोपी को घटना की रात ही गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है मृत पशु को पोस्टमार्टम कार्रवाई के बाद दफना दिया गया है.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



मोदी सरकार ने दिया आजीवन मुफ्त रेल यात्रा का तोहफा, 1 नवंबर से किन लोगों को मिलेगी सुविधा.. पढ़े पूरी खबर
उत्तराखंड-इस विभाग में निकली बंपर भर्ती, आयोग ने जारी किया विज्ञापन, इस तारीख तक करें आवेदन
शेमफोर्ड स्कूल के चेयरमैन एडवोकेट दया सागर बिष्ट की बड़ी पहल,सरकारी विद्यालय में भरा पानी तो बच्चों को दिए 2 कमरे; लाइब्रेरी और लैब की सुविधा भी मुफ्त
उत्तराखंड में धूमधाम से मनाई गई भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत जयंती, हल्द्वानी में BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन-CM धामी ने किया श्रद्धा सुमन अर्पित
उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी है; इन जिलों में स्कूलों की छुट्टी के आदेश,