हल्द्वानी:(दुःखद)मजदूर को कंटेनर ने कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत
हल्द्वानी: मंडी पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत गोरापढ़ाव के पास कंटेनर ट्रक की चपेट में आने से नेपाली मजदूर की मौत हुई है सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है मृतक मूल रूप से नेपाल का रहने वाला है जो यहां पर जेसीबी मशीन पर काम करता था।
फिलहाल पुलिस कंटेनर को कब्जे में लेकर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि हल्द्वानी लालकुआं हाईवे गोरापड़ाव के पास नेपाली मजदूर विजय कुमार हाईवे के किनारे बैठा हुआ था जहां कंटेनर मजदूर के ऊपर चढ़ा दिया जहां उसकी दर्दनाक मौत हो गई।
घटना के बाद कंटेनर चालक सहित वहां से फरार हो गया है जहां पुलिस ने पीछा कर कंटेनर को जप्त किया है जबकि उसका चालक फरार है। मंडी पुलिस चौकी प्रभारी गुलाब सिंह कंपोज के मुताबिक मृतक मजदूर गोरा पड़ाव में काम करता था मूल रूप से नेपाल का रहने वाला है घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है साथ ही कंटेनर को जप्त कर चालक की तलाश की जा रही है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



अल्मोड़ा में बंदर का शिकार करने पेड़ पर चढ़ा गुलदार, आफत में फंसी तेंदुए की जान, 20 मिनट तक दोनों के बीच चली ‘शह-मात’ की जंग-देखे VIDEO
Nainital News:गुप्तेश्वर मंदिर के महंत का शव फंदे से लटका मिला, हत्या की आशंका,एक दिन पहले करंट से मछली मारने वालों को लगाई थी फटकार
हल्द्वानी के लक्ष्य रायचंदानी बने भारत अंडर-19 टीम के उपकप्तान, श्रीलंका दौरे के लिए चयन,हल्द्वानी में जश्न
सोना चांदी में बड़ी गिरावट ,सस्ता हुआ सोना, चांदी भी टूटी; जानें आज के लेटेस्ट रेट,जाने कारण
Nainital News: युवक की जंगल में जली मिली लाश, परिजनों को हत्या की आशंका,