हल्द्वानी: नगर निगम ठेका सफाई कर्मचारी हड़ताल पर, चरमराई सफाई व्यवस्था(VIDEO)

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी: कुमाऊं के सबसे बड़े नगर निगम हल्द्वानी में आज से सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। क्योंकि उत्तरांचल स्वच्छाकार समिति के बैनर तले सैकड़ों सफाई कर्मचारी कार्य बहिष्कार पर चले गए हैं।

Ad

नगर निगम परिसर पर प्रदर्शन करते हुए कर्मचारियों ने नगर निगम पर सफाई कर्मचारियों की उपेक्षा का आरोप लगाया है। सफाई कर्मचारी नेताओं का कहना है कि विगत 6 माह से 11 सूत्रीय मांगों को लेकर नगर निगम प्रशासन से उनकी लगातार वार्ता हो रही है। लेकिन हर बार आश्वासन देकर नगर निगम प्रशासन कर्मचारियों की उपेक्षा कर रहा है।

साथ ही नगर निगम के कर्मचारियों का सबसे बड़ा आरोप यह है कि अप्रैल माह में मुख्यमंत्री द्वारा ₹500 प्रतिदिन सफाई कर्मचारी को वेतनमान दिए जाने की घोषणा के बावजूद अब तक नगर निगम ने वह शासनादेश लागू नहीं किया है। साथ ही सफाई कर्मचारियों को ठेके प्रथा में रखा गया है जो कि उनका उत्पीड़न है। कर्मचारियों का कहना है कि रविवार को भी प्रशासन से उनकी वार्ता हुई लेकिन वार्ता विफल रहने के बाद आज से उन्होंने अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है।

प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का कहना है कि जब तक नगर निगम प्रशासन उनकी मांगों को नहीं मानेगा तब तक वह अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार में रहेंगे। उधर दूसरी तरफ नगर निगम के सफाई कर्मचारी हड़ताल पर चले जाने से अब शहर में सफाई व्यवस्था चरमरा ने का पूरा खतरा शुरू हो गया है। ऐसे में संक्रामक रोग फैलने की आशंका भी बढ़ गई है।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें