हल्द्वानी:परिवहन विभाग की बड़ी कार्यवाही,एक दिन अभियान चलाकर लालकुआं व हल्द्वानी में 216 वाहनों का चालान,45 सीज
हल्द्वानी: परिवहन नियमों को उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग सख्त कार्रवाई कर रहा है. हल्द्वानी परिवहन विभाग द्वारा विशेष अभियान हल्द्वानी शहर एवं लाल कुआं क्षेत्र में चलाया गया जिसमें15 प्रवर्तन टीम लगाई गई थी ( जिसमें 1 एआरटीओ, 2 इंटरसेप्टर , 5 फ्लाइंग स्क्वाड के साथ ही 7 मोटरसाइकिल स्क्वाड शामिल थे। लालकुआं क्षेत्र में लगातार भारी वाहनों में ओवरलोडिंग की शिकायत मिल रही थी जिस पर २ प्रवर्तन टीम व बाइक स्क्वाड को प्रवर्तन हेतु लगाया गया था .
साथ ही बसों में टिकट न देना की बात संज्ञाओं में आयी व ऑटो में ओवरलोडिंग अतिरिक्त सीट लगा कर सवारी बैठाने की शिकायत भी मिल रही थीअभियान का विशेष ध्यान भार वाहनों में ओवरलोडिंग , प्रेशर हॉर्न , बिना लाइसेंस गाड़ी चलाना , बस में टिकट न देना एवं लॉगबुक न रखा जाना , बिना हेलमेट व सीट बेल्ट , बिना परमिट वि फिटनेस के वाहन। जलाना , ऑटो में एक्स्ट्रा सीट लगा कर चलना आदि।
जो ऑटो सीज किए गए हैं अगर उनके अतिरिक्त सीट लगी होगी तो आर आई (तकनीकी) की रिपोर्ट लग कर गाड़ी रिलीज़ की जाएगी और अगर एक्स्ट्रा सीट लगी होगी तो फिटनेस कैंसिल को जाएगी .
टीम में एआरटीओ रश्मि भट्ट एवं टीटीओ गुरमुख सिंह क्षेत्र ,टीटीओ गोविंद सिंह एवं टीटीओ प्रमोद कर्नाटक कालाढूंगी रोड ,टीटीओ शांति प्रसाद एवं टीटीओ सचिन नैनीताल रोड , टीटीओ जगदीश कुमार रामपुर रोडसमस्त 7 बाइक स्क्वाड्स जिसमें सब इंस्पेक्टर (परिवहन) शामिल थे , को बिना हेलमेट , स्कूल के आस पास बच्चे ट्रिपल राइडिंग एवं बिना लाइसेंस व सवारी वाहनों में ओवरलोडिंग आदि के विरुद्ध कार्यवाही की गई।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



मोदी सरकार ने दिया आजीवन मुफ्त रेल यात्रा का तोहफा, 1 नवंबर से किन लोगों को मिलेगी सुविधा.. पढ़े पूरी खबर
उत्तराखंड-इस विभाग में निकली बंपर भर्ती, आयोग ने जारी किया विज्ञापन, इस तारीख तक करें आवेदन
शेमफोर्ड स्कूल के चेयरमैन एडवोकेट दया सागर बिष्ट की बड़ी पहल,सरकारी विद्यालय में भरा पानी तो बच्चों को दिए 2 कमरे; लाइब्रेरी और लैब की सुविधा भी मुफ्त
उत्तराखंड में धूमधाम से मनाई गई भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत जयंती, हल्द्वानी में BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन-CM धामी ने किया श्रद्धा सुमन अर्पित
उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी है; इन जिलों में स्कूलों की छुट्टी के आदेश,