हल्द्वानी:पहले शारीरिक संबंध फिर शादी,अब 10 लाख और कार की डिमांड,जाने पूरा मामला

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी: बनभूलपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक युवक द्वारा पहले युवती से जबरन शारीरिक संबंध बनाए और जब पीड़िता के परिवार ने पुलिस कार्रवाई की बात कही तो आरोपी ने निकाह कर लिया. निकाह के बाद आरोपी ने पीड़िता को घर से निकाल दिया और अब वापस ले जाने के एवज में 10 लाख रुपये और कार की मांग कर रहा है. साथ ही धमका है कि डिमांड पूरी नहीं हुई तो जान से मार देगा फिलहाल पीड़ित युवती के ताहिर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.


बनफूलपुरा थाना प्रभारी नीरज भाकुनी ने बताया कि बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में रहने वाली पीड़िता ने पुलिस में तहरीर देते हुए कहा है उसके पति उवैस ने निकाह से पहले उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए थे. उवैश ने जेल जाने के डर से वर्ष 2023 की दिसंबर में उससे शादी कर ली. निकाह के बाद ससुरालियों ने वादा किया कि वह जल्द ही उसे अपने साथ ले जाएंगे, लेकिन ऐसा हुआ नहीं.काफी दिन बीत जाने पर पीड़िता ने अपने पति उवैस और ससुरालियों से उसे साथ ले जाने को कहा. इस पर सास-ससुर ने कहा कि तेरे पिता ने दहेज में कुछ नहीं दिया.हम तुझे तभी ले जाएंगे जब तेरे माता-पिता 10 लाख रुपए और कार देंगे.साथ ही धमकाया कि अगर वह बिना पैसे व कार के घर लौटी तो जान से मार देंगे.पिता को धमकाया कि वह बेटे का तलाक कराकर उसकी शादी कहीं और करा देंगे.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड:पुलिस जवान की मौत, सामने आया रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो,पल भर में थम गई सांसे-CCTV VIDEO

बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. आरोपी के खिलाफ जल्द कार्रवाई की जाएगी.

Advertisements
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड:पुलिस जवान की मौत, सामने आया रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो,पल भर में थम गई सांसे-CCTV VIDEO
Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें