हल्द्वानी: यूनिवर्सिटी में निकला विशालकाय अजगर, लोगों के होश हुए फाख्ता-देखे-VIDEO

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी: ओपन यूनिवर्सिटी में विशालकाय अजगर निकल आया. जिसे देख कर्मचारी के होश फाख्ता हो गए. करीब 14 फीट लंबा अजगर यूनिवर्सिटी के गोदाम में घुस गया था. वहीं, अजगर मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम रेस्क्यू कर जंगल में सुरक्षित छोड़ा है.अजगर के रेस्क्यू के बाद बाद कर्मचारियों ने राहत की सांस ली.बताया जा रहा है कि 4 जनवरी शनिवार को उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी में दीक्षांत समारोह था.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
Ad

रविवार को कॉलेज की छुट्टी थी लेकिन दीक्षांत समारोह समापन के बाद रविवार को कर्मचारी दोस्तों को ठीक करने में लगे हुए थे. इस दौरान कर्मचारियों ने कॉलेज के निकले परिसर में गोदाम के एक कमरे में अजगर को देखा तो उनके होश उड़ गए.अजगर मस्ती से कॉलेज के कमरे और बरामदे में घूमने लगा. लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग के रेस्क्यू टीम को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम करीब आधे की मशक्कत के बाद अजगर को रेस्क्यू कर जंगल में सुरक्षित छोड़ा है.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO


वन विभाग के कर्मचारियों का कहना है कि अजगर को देखकर ऐसा लग रहा है कि वो चूहा या कोई अन्य जीव वगैरह भी खाए हुए हैं. अजगर को वन विभाग की मदद से आजाद करने की कार्रवाई की गई.गौरतलब है कि ओपन यूनिवर्सिटी के आसपास जंगल का क्षेत्र है जिसके चलते कई बार वन्यजीव ओपन यूनिवर्सिटी और उसके आसपास दिखाई देते हैं.

Advertisements
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें