हल्द्वानी:संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ की मिली लाश,आठवीं की छात्रा की मौत
हल्द्वानी: आठवीं की छात्रा कि संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है. बताया जा रहा की छात्रा की जहरीला पदार्थ का सेवन करने से मौत हुई है फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है. हल्दूचौड़ निवासी आठवीं की छात्रा ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ गटक लिया उसे उपचार के लिए उसे सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया जहां मौत हो गई. पंचायत घर हल्दूचौड़ निवासी राजू सिंह स्वीट हाउस में काम करते हैं.उनके दो पुत्र और दो पुत्री हैं राजू ने बताया कि उसकी 14 साल की बेटी दौलिया स्थित स्कूल में आठवीं की छात्रा थी बताया रविवार को वह ड्यूटी पर गए थे. देर रात उसकी तबीयत बिगड़ने की सूचना फोन पर परिवार ने दी जो वह घर गए तत्काल उसको डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया मेडिकल चौकी प्रभारी प्रवीण तेवतिया ने बताया कि मृतक छात्रा का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया हैं.
नैनीताल जिले के भीमताल ग्राम पंचायत अलचौना से आठ नवंबर से लापता चल रहे विजय सिंह का शव मुलवाताल के देवकाधुरा स्थित जंगल में संदिग्ध परिस्थितियों में सड़ी गली हालत में मिला.
भीमताल थानाध्यक्ष विमल मिश्रा ने बताया कि देवकाधुरा पहुंचे थानाध्यक्ष ने बताया कि विजय सिंह का विजय सिंह का शव सड़ी गली हालत में मिला है उन्होंने कहा कि मृतक के परिजनों ने कपड़ों से शव की शिनाख्त की सोमवार को शव पोस्टमार्टम के लिए नैनीताल भेजा गया जहां पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है.
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा.उनके दो बेटे हैं.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में बड़ा हादसा टला, बेसमेंट की खुदाई के बाद दरकी सुरक्षा दीवार; ऊपर से गुजर रही 33 KV हाईटेंशन लाइन, मलबे में तब्दील हो सकती है इमारत-VIDEO
अल्मोड़ा में सड़क हादसा: खाई में गिरी अल्टो कार, कांग्रेस नेता सहित 4 लोगों की मौके पर ही मौत; 2 गंभीर घायल-VIDEO
उत्तराखंड: चलती बोलेरो पर बोल्डर गिरा, एक पर्यटक की मौत दो घायल गाड़ी को काटकर निकला शव, मंदिर जा रहे थे दर्शन करने-VIDEO
उत्तराखंड मौसम: पिथौरागढ़-बागेश्वर में भारी बारिश, देहरादून से नैनीताल तक जानें अपने जिले का हाल, IMD ने जारी किया 29 जून का बड़ा पूर्वानुमान अलर्ट जारी
हल्द्वानी पुलिस की बड़ी करवाई; 8 अवैध तमंचे और 10 जिंदा कारतूस के साथ अंतर-जनपदीय तस्कर गिरफ्तार,-VIDEO