हल्द्वानी:बिल्ली के चक्कर मे मां बेटे की गई जान, कार पेड़ से टकराई -VIDEO

हल्द्वानी: रुद्रपुर हल्द्वानी मार्ग पर सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं एक हफ्ते में तीन बड़े सड़क हादसे हुए हैं जहां तीन लोगों की जान जा चुकी है तो जबकि कई लोग घायल हो चुके हैं.
रविवार देर रात ट्रांसपोर्ट नगर पुलिस चौकी क्षेत्र के हल्द्वानी रुद्रपुर मार्ग बेलबाबा मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है जिसमें मां बेटे की मौत हुई है जबकि एक गंभीर रूप से घायल.
हादसे का मुख्य कारण बिल्ली के बच्चे को बचाना रहा है. हल्द्वानी बनभूलपुरा लाइन नंबर 14 निवासी मोहम्मद आरिफ की पत्नी सवाना परवीन उम्र 45 वर्ष तथा उनका बेटा अब्दुल योजान उम्र 15 वर्ष मुरादाबाद से हल्द्वानी आ रहे थे कि बेलबाबा मंदिर के निकट देर रात्रि अचानक रोड से एक बिल्ली का बच्चा गुजरा जिसे बचाने के चक्कर में ड्राइवर ने स्टेरिंग काट दिया और स्पीड ज्यादा होने की वजह से कार असंतुलित होकर एक पेड़ से जा टकराई जिसमें उसके परखच्चे उड़ गए तथा मौके पर ही मां बेटे की दर्दनाक मौत हो गई. सड़क हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस तीनों को अस्पताल ले गए जहां दो लोगों को डॉक्टर ने मृत्यु घोषित कर दी. घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है दर्दनाक हादसे से हर कोई स्तब्ध है इधर पुलिस ने जानकारी देते बताया कि हादसे में घायल ड्राइवर का उपचार चल रहा है.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे