हल्द्वानी: पुलिस ने रईसजादों की निकाली हेकड़ी, पहुंचाया हवालात कार किया सीज

हल्द्वानी: पुलिस ने नशे में कार दौड़ाने वाले रईसजादों की हेकड़ी निकाल दी है.
बताया जा रहा है कि नैनीताल से थार कार चालक नशे में सड़क पर दौड़ आते हुए कालाढूंगी को आ रहे थे.इस दौरान पुलिस ने उनको रोकने की कोशिश की लेकिन बैरियर तोर भाग निकले.
इसके बाद नैनीताल पुलिस ने कालाढुंगी पुलिस को डायल 112 को सूचना दी कि नशे में चूर थार कार सवार नैनीताल से कालाढूंगी की तरफ जा रहे हैं जिनको रोका जाए इसके बाद कालाढूंगी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कालाढूंगी में पकड़ लिया.
पुलिस के मुताबिक कि उधम सिंह नगर नंबर की काले रंग की थार कार में सवार दो युवक नैनीताल से भागते हुए कालाढूंगी रोड में जा रहे हैं जहां चौकी बारापत्थर और मगोली में बैरियर पर पुलिस ने रोकने के प्रयास किया तो बैरियर तोड़ फरार हो गया. कालाढूंगी पुलिस ने कालाढुंगी के नैनीताल तिराहा पर सघन चेकिंग के दौरान वाहन को रोक लिया जांच में वाहन में सवार दोनों युवक शराब के नशे में पाए गए उनकी पहचान हल्द्वानी निवासी 25 वर्षीय रोहित और गौलापार निवासी 20 वर्षीय रिवराज सिंह के रूप में हुई.दोनों का मेडिकल परीक्षण सीएचसी कालाढूंगी में कराया गया जिसमें शराब के सेवन की पुष्टि हुई.
पुलिस ने वाहन को सीज कर दोनों को गिरफ्तार कर चालान की कारवाई किया है. बताया जा रहा कि इस दौरान रईसजादे पुलिस का अपना रौब भी दिखाने की कोशिश लेकिन पुलिस ने उनकी हेकड़ी निकाल दी.
नैनीताल पुलिस ने लोगों से अपील की है कि नशे के दौरान किसी तरह का वाहन नहीं चलाया. यातायात के नियमों का उल्लंघन करने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: ‘एलिजियम 4.0’ में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम
हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO