हल्द्वानी:इंस्टाग्राम पर दोस्ती शादी का झांसा देकर यौन शोषण , मुकदमा दर्ज

हल्द्वानी: इंस्टाग्राम पर दोस्ती और उसके बाद शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का मामला सामने आया है. इस मामले में पुलिस ने पीड़िता की तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया है. इधर पुलिस मामले की जांच कर रही है।बताया जा रहा की आरोपी युवक दिल्ली में एक निजी कंपनी में काम करता है.
पुलिस के मुताबिक शहर निवासी युवती की इंस्टाग्राम पर मूल रूप से मेरठ के रहने वाले राहुल सिंह नाम के युवक से दोस्ती हुई. इंस्टाग्राम पर दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई.आरोपी युवक दिल्ली में निजी कंपनी में जॉब करता है. पीड़िता ने तहरीर में बताया गया कि आरोपी युवक कुछ दिन पहले युवती से मिलने हल्द्वानी आया था.जहां युवक अपने साथ उसकी हल्द्वानी में घूमने ले गया आरोप है कि यहां उसने शादी का झांसा देकर उसके साथ होटल में शारीरिक संबंध बनाए.
युवती का यह भी आरोप है कि युवक लंबे समय से शादी करने का झांसा दे रहा था. यही नहीं शादी के नाम पर काफी दिनों से उसका शारीरिक शोषण कर रहा था.
युवती ने जब आरोपी युवक से शादी के लिए कहा तो उसने इन्कार कर दिया. आरोपी अब अब पीड़िता को धमका भी रहा है.युवती ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. पूरे मामले में कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है इसमें जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर पुलिस कार्रवाई करेगी.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: नैनीताल दूध उत्पादक सहकारी संघ बोर्ड बैठक; कई प्रस्ताव पारित; 76वें वार्षिक सामान्य निकाय अधिवेशन की तैयारियों पर बनी रणनीति
यहां पेड़ पर चढ़ा 16 फुट लंबा विशालकाय अजगर, 6 घंटे बाद रेस्क्यू, वनकर्मियों से छूटे पसीने-देखे-VIDEO
हल्द्वानी: गुलदार का आतंक ,दुकान जा रहे 10 साल के मासूम पर किया हमला; बच्चे ने बमुश्किल बचाई जान,-देखे-VIDEO
पिथौरागढ़ में मां-बेटे की दर्दनाक मौत, बेटे की मौत का सदमा नहीं बर्दाश्त कर पाई मां, नदी में खुद कर दी जान
मोदी सरकार ने दिया आजीवन मुफ्त रेल यात्रा का तोहफा, 1 नवंबर से किन लोगों को मिलेगी सुविधा.. पढ़े पूरी खबर