हल्द्वानी: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार बैंक कर्मी को रौंदा हुई मौत

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी: कोतवाली क्षेत्र के रामपुर रोड पर बेल बाबा मंदिर के पास शनिवार देर रात करीब करीब 11 बजे एक तेज रफ्तार ट्रक ने आगे चल रही बाइक को टक्कर को रौंद दिया हादसे में बाइक चालक एचडीएफसी बैंक के कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है रविवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा.

Ad


दुर्घटना के बाद भागने की कोशिश करते ट्रक को पुलिस ने टीपी नगर पुलिस चौकी से पहले ही पकड़कर चालक को हिरासत में ले लिया है.
बताया जा रहा है कि शहर के बरेली रोड निवासी 29 वर्षीय दीपक मनराल पुत्र गोपाल सिंह मनराल रुद्रपुर स्थित एचडीएफसी बैंक शाखा में
कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव के पद पर कार्यरत थे.शनिवार रात वह बाइक से रुद्रपुर से हल्द्वानी लौट रहे थे.

टांडा जंगल पार कर
बेल बाबा मंदिर के निकट पहुचे ही थे इस दौरान पीछे आ रहे राजस्थान नंबर के एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. आसपास के लोगों के शोर मचाने ट्रक युवक को बाइक सहित घसीटते हुए ले गया.

टीपीनगर चौकी प्रभारी दीपक बिष्ट ने बताया कि दीपक मनराल रुद्रपुर के एचडीएफसी बैंक में नौकरी करते थे. घटना के बाद परिजन भी मौके पर पहुंच गए घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है. पुलिस का कहना है कि ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें