कुमाऊं मंडल में भारी बारिश 13 स्टेट हाईवे 2 NH सहित 102 सड़के बंद-देखे-VIDEO
हल्द्वानी कुमाऊं मंडल में पिछले तीन दिनों से भरी बरसात हो रही है भरी बरसात के चलते जनजीवन प्रभावित हुआ है. पहाड़ पर हो रही बरसात के चलते जहां जगह-जगह भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही हैं तो वही पहाड़ों पर हो रही बारिश के चलते नदी और नाले उफान पर है. लगातार हो रही बरसात जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की चिंताएं बढ़ा रही हैं.
बरसात को देखते हुए सरकारी मशीनरी पूरी तरह से मैदान में उतर चुकी है अभी तरह की कहानी से कोई जनहानि की अप्रिय घटना सामने नहीं आई है लेकिन पहाड़ों पर सड़के बंद होने से पहाड़ पर आने जाने वाले लोगों को मुसीबत उठाना पड़ रहा. सरकारी रिपोर्ट के अनुसार 7 जुलाई रविवार को कुमाऊँ मंडल में 101 सड़के बंद है जिसमे 13 स्टेट हाईवे के साथ-साथ दो राष्ट्रीय राजमार्ग शामिल है. जबकि अन्य सड़क जिला और ग्रामीण मार्ग है.
आंकड़े के अनुसार 6 जुलाई शनिवार को कुमाऊँ मंडल में 87 सड़के बंद थी जो रविवार को बढ़ाकर 101 सड़के हो गई है.

डिप्टी कुमाऊं कमिश्नर जीवन सिंह नगन्याल ने बताया की सभी सड़क मार्ग खोलने के प्रयास किया जा रहे हैं पीडब्ल्यूडी और जिला प्रशासन की टीम सड़कों को खोलने में जुटी हुई है कुछ जगहों पर बारिश होने के चलते हैं सड़क खोलने में देरी हो रही है. सड़क खोलने के लिए जेसीबी मशीनों को लगाया गया है और उम्मीद है कि कुछ सड़के रविवार शाम तक जबकि कुछ सड़के सोमवार तक खोल ली जाएगी.
पिथौरागढ़ के धारचूला के दारमा, व्यास और चौदास घाटी जोड़ने वाली सड़क पांच दिनों से बारिश के कारण सड़क बंद होने से आवाजाही बंद है. वहां पर फंसे करीब 25 यात्रियों को सुरक्षित पिथौरागढ़ लाया गया है।
रोंगती एसएसबी पोस्ट के पास सड़क धस गई है. चीन सीमा पर बसे दारमा, व्यास चौदास घाटी के गांवों का संपर्क तहसील मुख्यालय से कट गया है.
चंपावत जनपद टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्वांला मार्ग पर अभी भी मालवा रहा है जिससे खतरा बना हुआ है.
लोगों से अपील की जा रही है कि पहाड़ों पर बेवजह यात्रा न करें. सड़कों पर लैंडस्लाइड की घटनाओं को देखते हुए यात्रियों को सुरक्षित जगह पर रोकने के निर्देश जारी किए गए हैं.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में हाईवोल्टेज ड्रामा: पति को खाने में नशे की दवा देकर दो बच्चों की मां मुस्लिम प्रेमी के साथ रुकी थी होटल में ; बजरंग दल के साथ पति ने होटल में रंगे हाथ पकड़ा, जमकर मारपीट-VIDEO
अल्मोड़ा में बंदर का शिकार करने पेड़ पर चढ़ा गुलदार, आफत में फंसी तेंदुए की जान, 20 मिनट तक दोनों के बीच चली ‘शह-मात’ की जंग-देखे VIDEO
Nainital News:गुप्तेश्वर मंदिर के महंत का शव फंदे से लटका मिला, हत्या की आशंका,एक दिन पहले करंट से मछली मारने वालों को लगाई थी फटकार
हल्द्वानी के लक्ष्य रायचंदानी बने भारत अंडर-19 टीम के उपकप्तान, श्रीलंका दौरे के लिए चयन,हल्द्वानी में जश्न