पूर्व CM हरीश रावत का अलग अंदाज,शिव भक्तों के संग जमकर नाचे, देखिए VIDEO

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत अपने अलग ही अंदाज के लिए जाने जाते हैं हरीश रावत अपने अनोखे अंदाज के चलते लोगों को भी अपने और आकर्षित करते हैं. सावन का महीना चल रहा है हर जगह भगवान शिव की आराधना हो रही है भगवान शिव का प्रिय महीना सावन चल रहा है. ऐसे में सड़कों पर कांवड़िए ही कांवड़िए नजर आ रहे हैं. जो भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए गंगा जल ले जाते दिख रहे हैं.
शिवालयों और मंदिरों में भक्त जलाभिषेक करने के लिए बेताब नजर आ रहे हैं. वहीं, कई जगहों पर भक्ति से जुड़े कार्यक्रम भी हो रहे हैं. ऐसे ही एक कार्यक्रम में कांग्रेस नेता हरीश रावत पहुंच गए. जहां वे खुद को नाचने से रोक नहीं पाए.शिव भक्तों के साथ झूमे हरीश रावत:दरअसल, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने शिव भक्तों के साथ अपने डांस का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक और एक्स पर एक वीडियो साझा किया है. जिसमें वे शिव भक्तों के साथ झूमते नजर आ रहे हैं. उन्होंने कैप्शन में लिखा है, ‘ॐ नमः शिवाय, देहरादून के मोहब्बेलाला में शिव भक्तों के साथ कुछ पल बिताए. साथ ही उनका उत्साहवर्धन भी किया.
पूर्व सीएम को अपने बीच पाकर शिव भक्तों का हौसला भी दोगुना हो गया. एक बार तो वो भी अचंभित हो गए, लेकिन हरीश रावत ने उनके बीच जाकर अलग ही माहौल बना दिया.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: नैनीताल दूध उत्पादक सहकारी संघ बोर्ड बैठक; कई प्रस्ताव पारित; 76वें वार्षिक सामान्य निकाय अधिवेशन की तैयारियों पर बनी रणनीति
यहां पेड़ पर चढ़ा 16 फुट लंबा विशालकाय अजगर, 6 घंटे बाद रेस्क्यू, वनकर्मियों से छूटे पसीने-देखे-VIDEO
हल्द्वानी: गुलदार का आतंक ,दुकान जा रहे 10 साल के मासूम पर किया हमला; बच्चे ने बमुश्किल बचाई जान,-देखे-VIDEO
पिथौरागढ़ में मां-बेटे की दर्दनाक मौत, बेटे की मौत का सदमा नहीं बर्दाश्त कर पाई मां, नदी में खुद कर दी जान
मोदी सरकार ने दिया आजीवन मुफ्त रेल यात्रा का तोहफा, 1 नवंबर से किन लोगों को मिलेगी सुविधा.. पढ़े पूरी खबर