देहरादून-(बड़ी खबर) तीन दिन बारिश के बाद मौसम का आया फिर अपडेट, जानिए कैसा रहेगा आपके इलाके में मौसम
देहरादून- उत्तराखंड में पिछले तीन दिन से हो रही मूसलाधार बारिश से पर्वतीय क्षेत्रों में जहां कई रास्ते बंद हो गए वहीं पहाड़ से लेकर मैदान तक जनजीवन प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग की माने तो भारी बारिश की एक्टिविटी में अब कुछ कमी आने के आसार हैं।मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज 18 सितंबर को आज राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों के कुछ स्थानों तथा मैदानी इलाकों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
फिलहाल मौसम विभाग द्वारा 18 सितंबर के बाद कोई भारी बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया है हालांकि पर्वतीय क्षेत्रों में गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है वहीं मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।वही 19 सितंबर को पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है जबकि मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
वह 20 सितंबर को राज्य के देहरादून पौड़ी नैनीताल एवं चंपावत जनपदों के कुछ स्थानों तथा पर्वती क्षेत्र के 6 जनपदों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है ।
राज्य के मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगावही 21 सितंबर को उत्तराखंड राज्य के कुमाऊं क्षेत्र के पर्वतीय क्षेत्र के कुछ स्थानों तथा शेष भागों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम वर्षा गरज चमक के साथ हो सकती है बाकी इलाकों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



अल्मोड़ा में बंदर का शिकार करने पेड़ पर चढ़ा गुलदार, आफत में फंसी तेंदुए की जान, 20 मिनट तक दोनों के बीच चली ‘शह-मात’ की जंग-देखे VIDEO
Nainital News:गुप्तेश्वर मंदिर के महंत का शव फंदे से लटका मिला, हत्या की आशंका,एक दिन पहले करंट से मछली मारने वालों को लगाई थी फटकार
हल्द्वानी के लक्ष्य रायचंदानी बने भारत अंडर-19 टीम के उपकप्तान, श्रीलंका दौरे के लिए चयन,हल्द्वानी में जश्न
सोना चांदी में बड़ी गिरावट ,सस्ता हुआ सोना, चांदी भी टूटी; जानें आज के लेटेस्ट रेट,जाने कारण
Nainital News: युवक की जंगल में जली मिली लाश, परिजनों को हत्या की आशंका,