उत्तराखंड: नगर पंचायत चुनाव में भाजपा को मिला निर्विरोध जीत,नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन रद्द

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में निकाय चुनाव 2025 के लिए वर्तमान में निर्वाचन की प्रक्रिया जारी है। इस बीच उधम सिंह नगर से भारतीय जनता पार्टी के लिए बड़ी खबर आई है। उधम सिंह नगर जिले के नगर पंचायत दिनेशपुर से भाजपा की प्रत्याशी मनजीत कौर निर्विरोध अध्यक्ष बन गईं। दरअसल भाजपा प्रत्याशी मनजीत कौर ने अपनी प्रतिद्वंद्वी बबली गोस्वामी के पर्चे पर आपत्ति दर्ज कराई थी। इसके बाद आपत्ति की सुनवाई करते हुए बबली गोस्वामी का पर्चा खारिज हो गया। भाजपा प्रत्याशी मनजीत सिंह निर्विरोध अध्यक्ष बन गईं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में रेड अलर्ट: पांच जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश और तूफान की चेतावनी, इन पांच जनपदों में स्कूलों की छुट्टी
Ad

उधम सिंह नगर जिले की नगर पालिका परिषद नगला सीट की जहां अध्यक्ष पद हेतु कांग्रेस पार्टी ने हरिओम चौहान को अपना उम्मीदवार बनाया मगर था। मगर 30 वर्ष की उम्र कंप्लीट ना होने की वजह से उनका पर्चा रिटर्निंग ऑफिसर ने खारिज कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में रेड अलर्ट: पांच जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश और तूफान की चेतावनी, इन पांच जनपदों में स्कूलों की छुट्टी

नियम यह है कि नगर पंचायत और नगर पालिका में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार की उम्र 30 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए मगर कांग्रेस प्रत्याशी हरिओम चौहान की उम्र 29 वर्ष से तो अधिक है मगर 30 वर्ष पूरे नहीं हुए हैं। ऐसे में 30 वर्ष की उम्र कंप्लीट नहीं होने की वजह से उनका पर्चा खारिज किया गया है।
वहीं कांग्रेस पार्टी ने अब निर्दलीय प्रत्याशी राकेश यादव को अपना समर्थन दिया है ऐसे में नगला सीट पर मुकाबला और अधिक रोचक हो चुका है। इधर भारतीय जनता पार्टी ने सचिन शुक्ला को अपना उम्मीदवार बनाया है।

Advertisements
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में रेड अलर्ट: पांच जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश और तूफान की चेतावनी, इन पांच जनपदों में स्कूलों की छुट्टी
Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें