उत्तराखंड:बाइक हादसे में बाइक राइडर यूट्यूबर की दर्दनाक मौत, दूसरा युवक गंभीर घायल
बाइक हादसे में एक यूट्यूबर की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।
बताया जाए कि मामला ऋषिकेश में रामा पैलेस के निकट एक सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। जिसे उपचार के लिए एम्स में भर्ती कराया गया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ऋषिकेश कोतवाली पुलिस के मुताबिक देर रात यूट्यूबर यश प्रजापति निवासी कैनाल रोड श्यामपुर अपने दोस्त ऋषि कुशवाहा के साथ बाइक पर इंद्रमणि बडोनी चौक की ओर जा रहा था। रामा पैलेस के निकट एक कार से अचानक बाइक की भिड़ंत हो गई। घटना में बाइक के परखच्चे उड़ गए और बाइक चला रहे यश प्रजापति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि बाइक पर पीछे बैठे ऋषि कुशवाहा को गंभीर हालत में लोगों ने सरकारी अस्पताल भेजा। जहां हालत गंभीर होने की वजह से ऋषि कुशवाहा को एम्स रेफर कर दिया गया। फिलहाल एम्स में ऋषि कुशवाहा की हालत स्थिर बनी हुई है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया है कि बाइक की रफ्तार काफी तेज थी। जिस वजह से यह सड़क हादसा हुआ। पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक यश प्रजापति बाइक राइडर था, जो अपनी बाइक से संबंधित वीडियो यूट्यूब पर अपलोड करके लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करता था। वहीं घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम छाया हुआ है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



अल्मोड़ा में बंदर का शिकार करने पेड़ पर चढ़ा गुलदार, आफत में फंसी तेंदुए की जान, 20 मिनट तक दोनों के बीच चली ‘शह-मात’ की जंग-देखे VIDEO
Nainital News:गुप्तेश्वर मंदिर के महंत का शव फंदे से लटका मिला, हत्या की आशंका,एक दिन पहले करंट से मछली मारने वालों को लगाई थी फटकार
हल्द्वानी के लक्ष्य रायचंदानी बने भारत अंडर-19 टीम के उपकप्तान, श्रीलंका दौरे के लिए चयन,हल्द्वानी में जश्न
सोना चांदी में बड़ी गिरावट ,सस्ता हुआ सोना, चांदी भी टूटी; जानें आज के लेटेस्ट रेट,जाने कारण
Nainital News: युवक की जंगल में जली मिली लाश, परिजनों को हत्या की आशंका,