उत्तराखंड में फिर हादसा… यूटिलिटी वाहन दुर्घटनाग्रस्त, मची चीख-पुकार, एक की मौत 6 घायल
उत्तराखंड में एक बार फिर से बड़ा सड़क हादसा हुआ है जहां एक व्यक्ति की जान गई है जबकि 6 लोग घायल हुए हैं सड़क हादसों का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार शाम को उत्तरकाशी के मोरी नेटवाड़ सड़क मार्ग पर एक दर्दनाक हादसा सामने आया। पूजेली खंस्याड़ी जा रहे एक यूटिलिटी वाहन की तेज रफ्तार में पुल की रेलिंग से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन का शीशा टूट गया और उसमें सवार लोग खाई में गिर गए।
इस हादसे में एक नेपाली मूल के व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पांच से छह लोग घायल हो गए। घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद, ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। कुछ घायलों को निजी वाहनों के माध्यम से सीएचसी मोरी भेजा गया।
इसके साथ ही, 108 एंबुलेंस, पुलिस, एसडीआरएफ और राजस्व विभाग की टीम भी घटनास्थल पर पहुंचने के लिए रवाना हो गई। प्रशासन की टीम ने हादसे में घायल लोगों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



पिथौरागढ़ में मां-बेटे की दर्दनाक मौत, बेटे की मौत का सदमा नहीं बर्दाश्त कर पाई मां, नदी में खुद कर दी जान
मोदी सरकार ने दिया आजीवन मुफ्त रेल यात्रा का तोहफा, 1 नवंबर से किन लोगों को मिलेगी सुविधा.. पढ़े पूरी खबर
उत्तराखंड-इस विभाग में निकली बंपर भर्ती, आयोग ने जारी किया विज्ञापन, इस तारीख तक करें आवेदन
शेमफोर्ड स्कूल के चेयरमैन एडवोकेट दया सागर बिष्ट की बड़ी पहल,सरकारी विद्यालय में भरा पानी तो बच्चों को दिए 2 कमरे; लाइब्रेरी और लैब की सुविधा भी मुफ्त
उत्तराखंड में धूमधाम से मनाई गई भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत जयंती, हल्द्वानी में BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन-CM धामी ने किया श्रद्धा सुमन अर्पित