उत्तराखंड:भतीजे से दिल लगा बैठी चाची, पति और दो बच्चों को छोड़ भतीजे के साथ गई, मामला पहुंचा थाने

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

कहते हैं कि प्यार अंधा होता है नहीं रिश्ता देखा है नहीं उम्र की कोई सीमा ऐसा ही मामला सामने आया है जहां दो बच्चों की मां को अपने भतीजे से प्यार हो गया। ये मामला उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि यहां 28 साल की महिला का लंबे समय से अपने भतीजे से प्रेम प्रसंग चल रहा था। महिला के पांच और सात साल के दो बच्चे हैं। बावजूद इसके वह गुपचुप तरीके से अपने भतीजे से मिलते रहती थी। उन दोनों ने संग जीने मरने की कस्में खा ली थी।

भतीजे के प्यार में दीवानी हुई चाची अपने पति को छोड़ प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ गई। बकायदा उसने बच्चों और पति को भी छोड़ दिया। मामला पुलिस तक पहुंचा तो हड़कंप मच गया। परिजनों और पुलिस ने महिला को समझाने की तमाम कोशिशें की लेकिन वह जिद प्रेमी के साथ ही रहने की जिद पर अड़ी रही। इधर, सुल्तानपुर चौकी प्रभारी वीरेंद्र सिंह नेगी के मुताबिक महिला किसी भी कीमत पर अपने पति के साथ नहीं जाना चाहती है। बताया कि महिला ने अपने भतीजे के साथ ही रहने की इच्छा जताई है। महिला आखिर तक अपने फैसले पर अडिग रही। इसी को देखते हुए महिला अपने भतीजे के साथ चली गई है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO

महिला को उसके पति की शिकायत पर बुलाया गया था, लेकिन उसने स्पष्ट रूप से पति के साथ जाने से मना कर दिया. महिला बालिग थी और अपनी मर्जी से निर्णय ले रही थी. इसलिए पुलिस और ग्रामीणों की मौजूदगी में उसे उसके भतीजे के साथ भेज दिया गया. .

Advertisements
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
Ad
Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें