उत्तराखंड: दुल्हन के दिल में था कोई और , ससुराल पहुंचते ही किया हंगामा, कार से उतरने से किया मना, उल्टे पांव मायके लौटी,-जाने कारण

ख़बर शेयर करें

इन दिनों शादियों का सीजन है। ऐसे में कई मामले सामने आ रहे है। हल्द्वानी में एक दूल्हा शराब के नशे में टल्ली होकर शादी करने पहुंचा। यह खबर अभी लोगों की जुबां से उतरी नहीं कि खबर ऊधमसिंह नगर जिले के बाजपुर से आ गई। जहां शादी के बाद ससुराल पहुंची दुल्हन गाड़ी से नीचे नहीं उतरी और बैरंग अपने घर लौट आयी। जिसके बाद पूरे क्षेत्र में इस शादी की चर्चा हैपूरा मामला उधम सिंह नगर बाजपुर के दोराहा चैकी क्षेत्र के रम्पुरा शाकर गांव का है।

एक युवक का निकाह मुरादाबाद के भगतपुर क्षेत्र के एक गांव की युवती से तय हुई थी। शनिवार को दूल्हा पक्ष के लोग बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचे। पूरी रस्मों के साथ निकाह किया गया। इसके बाद रविवार सुबह बेटी को परिजनों ने दूल्हे के साथ भीगी पलकों के साथ विदा भी कर दिया। दूल्हा अपनी दुल्हन को लेकर अपने घर बाजपुर पहुंचा तो हंगामा शुरू हो गया।इधर दूल्हे के घर सभी लोग दुल्हन का इंतजार कर रहे है।

जैसे ही बारात घर पहुंची तो लोग दुल्हन को घर के अंदर ले जाने को कार से उतारने लगे तो दुल्हन ने मना कर दिया। जिसके बाद से भौचक्के रह गये। दुल्हन ने कार से उतरने से साफ इनकार कर दिया। दुल्हन की बातें सुन दूल्हा पक्ष हैरान रह गया। जब इसका कारण दूल्हे पक्ष के लोगों ने जानना चाहा तो जवाब सुन सभी दंग रहे गये दुल्हन का कहना था कि उसकी शादी किसी और से तय हुई थी, लेकिन शादी किसी और से कर दी गई। दूल्हा पक्ष के लाख समझाने के बाद भी दुल्हन ने कार से उतरने को तैयार नहीं हुई, जिसके बाद दूल्हन अपने मायके वापस लौट गई।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani News:पोस्टमार्टम न कराने पर अड़े रहे परिजन,दो दिनों तक पड़ा रहा शव,जाने मामला

इधर दुल्हन के मायके पहुंचने पर दुल्हन पक्ष के लोग भी हैरान हो गये। सभी ने दुल्हन से पूछा तो उसने बताया कि उसका निकाह जिस लड़के के साथ तय हुआ था, निकाह करने वाला शख्स दूसरा है। उसकी शादी किसी दूसरे लड़के से करा दी गई है। कार में बैठने के बाद जब उसने शौहर का चेहरा देखा तो तब इसका पता चला।

यह भी पढ़ें 👉  रफ्तार का कहर हल्द्वानी -लालकुआं हाईवे पर ऑटो और ट्रक में भिड़ंत 7 लोग गंभीर रूप से घायल-VIDEO

दुल्हन की बातें सुनकर दुल्हन के माता-पिता भी हैरान रह गये। इसके बाद पंचायत बुलाई गई, जिसमें हुए निर्णय के बाद दूल्हे ने दूल्हन पक्ष की ओर से मिले गहने और सभी सामान वापस कर दिए और दोनों अपने-अपने घरों को चले गए।

Advertisements
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें