हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

अतिक्रमण के खिलाफ धामी सरकार का बड़ा अभियान चलने जा रहा है। अवैध तिक्रमण के खिलाफ सरकार सख्त रुख अपना रखा है इसी के तहत में नैनीताल जिले के रामनगर स्थित
पुछड़ी गांव में वन विभाग की जमीन से अतिक्रमण हटाने के लिए तैयारी शुरू हो गई है। वन विभाग, प्रशासन व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 15 हेक्टेयर भूमि से अतिक्रमण हटाया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
Ad

कार्रवाई के लिए सात जोन व 14 सेक्टर बनाए गए हैं। इन सेक्टर में अतिक्रमण हटाने के लिए 14 जेसीबी मंगाई गई है। कार्रवाई के लिए वन विभाग के अफसर व कर्मचारी सुबह से व्यव्यस्था में लगे हुए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर

शनिवार सुबह अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी। जिसमें कार्बेट, रामनगर वन प्रभाग, तराई पश्चिमी वन प्रभाग, अतिरिक्त भूमि संरक्षण वन प्रभाग के कर्मचारियों के अलावा पीएसी व अन्य थाने चौकियों का पुलिस बल भी रामनगर बुलाया गया है। अभी अतिक्रमण को लेकर विभागीय अधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर

कार्रवाई में मौजूद रहने वाली पुलिस व वन विभाग के स्टाफ की राजकीय महाविद्यालय में ब्रीफिंग की जाएगी। बता दें कि पुछड़ी गांव में वन विभाग की जमीन पर लोगों ने अतिक्रमण कर पक्के निर्माण कर लिए हैं। पिछले साल सात दिसम्बर को भी 25 हेक्टेयर वन क्षेत्र से अतिक्रमण हटाया गया था।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें