हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

अनियंत्रित और तेज रफ्तार वाहनों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। यहां एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक उछलकर काफी दूर जा गिरा। हादसा पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया है।

Ad

जानकारी के मुताबिक, रुद्रपुर स्थित डीपीजी ट्रांसपोर्ट कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत 38 वर्षीय राजीव कश्यप अपनी मोटरसाइकिल से वीआईपी गेट क्षेत्र से लालकुआं की तरफ जा रहे थे। जैसे ही वह ट्रांसपोर्ट नगर स्थित जैन ट्रांसपोर्ट के ठीक सामने पहुंचे, तभी पंतनगर की दिशा से आ रही एक अनियंत्रित कार ने उनकी बाइक में सीधी टक्कर मार दी।

हादसे का जो सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, वह रोंगटे खड़े कर देने वाला है। टक्कर के बाद राजीव सड़क पर गिरकर तड़पने लगे। इस दौरान कार चालक ने वाहन को रोका तो सही, लेकिन घबराहट और हड़बड़ी में उसने कार को दोबारा आगे बढ़ा दिया। इसके चलते कार का पहिया सड़क पर पड़े राजीव के ऊपर से गुजर गया।
घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों का मजमा लग गया। कार चालक ने मौके से भागने की कोशिश नहीं की और स्थानीय लोगों की मदद से घायल राजीव को तुरंत पास के एक निजी क्लीनिक ले गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया है। फिलहाल पीड़ित का उपचार चल रहा है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
राजीव की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें आईसीयू में रखा गया है। सिर से लगातार खून बहने के कारण चिकित्सक उनकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें