उत्तराखंड मौसम अपडेट : आज रात से इन जिलों में बदलेगा  मौसम, पहाड़ों में वर्षा-बर्फबारी के आसार

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया। मौसम विभाग ने छह व सात नवंबर को पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव दिखने की बात कही है। गढ़वाल मंडल ही इसका अधिक प्रभाव दिखेगा। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि कुमाऊं मंडल में पश्चिमी विक्षोभ का खास प्रभाव रहने वाला नहीं है।

Ad


पांच व छह नवंबर को ऊधम सिंह नगर जिले में शाम के समय आंशिक बादल छा सकते हैं। पर्वतीय जिलों में सात नंबर को कहीं कहीं पर आंशिक बादल छा सकते हैं।मौसम विभाग ने 10 नवंबर के बाद ठंड में वृद्धि होने की संभावना जताई है। नवंबर में तराई-भाबर में न्यूनतम तापमान नौ से चार डिग्री तक पहुंचता है।

मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ों में हल्की वर्षा और बर्फबारी होने के आसार हैं। जबकि, मैदानों में कहीं-कहीं ओलावृष्टि हो सकती है। मौसम के करवट बदलने से ठिठुरन बढ़ सकती है। ऐसे में मौसम विभाग ने गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी है। शाम को सर्द हवा बढ़ा रही ठिठुरन

प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मौसम सामान्य बना हुआ है। चोटियों पर हल्की बूंदाबांदी और हिमपात हुआ है, लेकिन मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना हुआ है। हालांकि, शाम को सर्द हवा ठिठुरन बढ़ा रही है।

इस दौरान उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग में वर्षा व बर्फबारी हो सकती है। अन्य जिलों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा और ओलावृष्टि के आसार हैं। इससे प्रदेश में तापमान में गिरावट आ सकती है।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें