(गजब)तेंदुआ पकड़ने के लिए लगे पिंजरे में फंसा मुर्गा चोर, मुर्गे के लालच में पूरी रात पिंजरे में रहा कैद-देखे VIDEO
एक ऐसा मामला सामने आया है जहां तेंदुआ पकड़ने के लिए गुलदार के लिए लगाए गए पिंजरे में इंसान फस गया मामला उत्तर प्रदेश के जनपद बुलंदशहर में थाना औरंगाबाद क्षेत्र के बिसुन्दरा गांव में तेंदुए के लिए लगाए गए पिंजरे में एक ग्रामीण फंस गया दरअसल, वन विभाग ने तेंदुए के लिए जाल बिछाया था
इसके लिए पिंजरे में एक जिंदा मुर्गे को रखा गया था, लेकिन पिजरे में तेंदुआ नहीं बल्कि एक इंसान फंस गया. लोगों ने पिंजरे में फंसे युवक का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
गांव विसुंधरा में पिछले दिनों तेंदुआ ने छुट्टा गोवंश के साथ पालतू कुत्ते को अपना निवाला बना लिया था। इस घटना से ग्रामीण सहमे हुए हैं। डीएफओ के निर्देश पर वन रेंजर तेजबहादुर सिंह की अगुवाई में गांव में तेंदुआ को पकड़ने के लिए पिंजरा और जाल पिछले तीन दिनों से लगा रखा है। वन कर्मियो ने नया तरीका अपनाते हुए पिंजरे में मुर्गे को छोड़ दिया, ताकि तेंदुआ इसे अपना निवाला बना ले और फिर तेंदुआ पिंजरे में कैद हो जाए। बताया गया कि शाम को वन टीम खाना खाने के लिए गई थी। इस दौरान गांव का ही एक ग्रामीण पिंजरे के पास जा पहुंचा जहां मुर्गे पर उसकी नियत खराब हो गई है ।
ग्रामीण ने पिंजरे से मुर्गा निकालने की कोशिश की तो वह खुद पिंजरे के अंदर कैद हो गया। गुजर रहे ग्रामीणों ने देखा कि एक व्यक्ति पिंजरे में फंसा हुआ है। पास जाकर देखा तो उसकी गांव निवासी के रूप में उसकी पहचान हुई। ग्रामीणों ने वन विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना पर वनकर्मी मौके पर पहुंचे और उक्त ग्रामीण को पिंजरे से बाहर निकाला। इस दौरान ग्रामीणों ने पूरे प्रकरण की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।
सुबह जब ग्रामीण पहुंचे तो वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया. वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीण को पिंजरे से बाहर निकाला. ग्रामीण सुधीर ने बताया कि तेंदुए से परेशान होकर वन विभाग की टीम ने क्षेत्र में जाल और पिंजरा लगाया था, जिसमें देर रात मुर्गा चुराने के चक्कर में एक ग्रामीण फंस गया. पूरी रात जाल में ही काटनी पड़ी. सुबह ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम की मदद से युवक को निकाला।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



भीमताल में सड़क हादसा: मुक्तेश्वर जा रहा पत्थरों से भरा डंपर खाई में गिरा, SDRF ने रात के अंधेरे में चलाया रेस्क्यू,चालक घायल-VIDEO
उत्तराखंड: (बड़ी खबर) इन जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट प्रशासन ने जारी की चेतावनी
हल्द्वानी में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत,कुशवाहा ENT हॉस्पिटल में अब दिल्ली के विशेषज्ञ डॉ. पंकज पांडे, देंगे परामर्श,
हल्द्वानी में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत,कुशवाहा ENT हॉस्पिटल में अब दिल्ली के विशेषज्ञ डॉ. पंकज पांडे, देंगे परामर्श!
युवा नेतृत्व में बदला उत्तराखंड: पुष्कर सिंह धामी सरकार के 4 साल बेमिसाल, पलायन और रोजगार जैसे संकटों से उबारकर बनाया देश का अग्रणी राज्य:देवेंद्र पाल सिंह