उत्तराखंड:हनीमून से पहले ही हवालात पहुंचा दूल्हा, जाने पूरा माजरा

शादी समारोह में बारातियों और घरातील के बीच जमकर लात घूंसे चले शुरू हो गए मामला उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। उत्तरी हरिद्वार के खड़खड़ी क्षेत्र में दूल्हा व दुल्हन पक्ष के युवकों में मारपीट हो गई। रात में किसी तरह मामला शांत करा दिया। दोनों पक्ष लोकल होने के चलते बारात वापस लौटने पर फिर से भिड़ गए।
बताया जा रहा है कि झगड़ा होने पर दूल्हा भी बीच में कूद पड़ा। इसके बाद पुलिस ने दूल्हा सहित तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर हवालात में डाल दिया। फिलहाल पूरी घटना चर्चा का विषय बना हुआ है।पुलिस ने दूल्हा और उसके भाई सहित तीन युवकों को गिरफ्तार कर तीनों का शांतिभंग में चालान कर दिया।
रात में ही मेहमानों और जिम्मेदारों ने दोनों पक्षों के लोगों को शांत करा दिया। शादी के बाद फिर बरात भी घर लौट गई, लेकिन बृहस्पतिवार की सुबह फिर से दोनों पक्ष के युवक भिड़ पड़े। दोनों पक्षों के बीच इस विवाद में दूल्हा भी कूद गया। मारपीट की सूचना किसी ने पुलिस को दे दी।
हनुमान से पहले दूल्हे के हवालात पहुंचने से शहर में चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। पुलिस के मुताबिक, बुधवार की रात खड़खड़ी क्षेत्र के ही हिल बाईपास निवासी युवक की बरात आई थी। इसी बीच दूल्हा-दुल्हन पक्ष के युवकों में किसी बात को लेकर पहले कहासुनी हुई। फिर देखते ही देखते दोनों में लात-घूंसे चले।
बताया जा रहा है कि दूल्हा को शादी के बाद हनीमून पर जाना था लेकिन दूल्हे को पुलिस ने मारपीट के मामले में दूल्हे के तीन साथियों के साथ हवालात में डाल दिया जहां दूल्हे की पूरी रात हवालात में कटी हालात के जाने के चक्कर में दूल्हा हनीमून पर नहीं गया।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी:पाथफाइंडर बोर्डिंग स्कूल में गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती पर विशेष वृक्षारोपण अभियान
हल्द्वानी में रेलवे कर्मचारी से 47 लाख की ठगी: प्लॉट और मकान का झांसा देकर हड़पे रुपये; कोर्ट के आदेश पर काठगोदाम पुलिस ने दर्ज की FIR
हल्द्वानी का ‘नटवरलाल’ देहरादून में बना फर्जी स्वास्थ्य महानिदेशक:₹12.38 लाख की ठगी का आरोप, प्रकाश मेहरा और गिरोह की तलाश में पुलिस,कॉलेज में परिसंपत्तियों के कब्जे के षड्यंत्र के भी लग चुके हैं आरोप
हल्द्वानी बड़ी खबर
सफग्ग
