(काम की खबर) जल्द निपटा लें बैंक का काम, इस दिन से पांच दिन रहेंगे बैंक बंद,

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी। बैंक से जुड़े काम शुक्रवार तक निपटा लें। क्योंकि शनिवार से बुधवार तक बैंक बंद रहेंगे। 22 अक्तूबर को चौथा शनिवार और 23 को रविवार है। उसके बाद 24 को दिवाली, 25 को गोवर्धन पूजा और 26 अक्तूबर को भाईदूज मनाया जाएगा।

23 अक्टूबर को धनतेरस तो 24 को दीपावली

दीपावली पर्व प्रकाश, ज्ञान और धन-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इस वर्ष पांच दिनों तक चलने वाला पंचोत्सव पर्व 23 अक्टूबर, रविवार को धनतेरस के साथ शुरू हो जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  UKPSC:उत्तराखंड में 525 पदों पर निकली सरकारी भर्ती, शुरू हुए आवेदन

सूर्यास्‍त से पहले शुरू होगी अमावस्‍या तिथि

छोटी दीपावली (रूप चौदस/नरक चतुर्दशी) पञ्चाङ्ग के अनुसार 24 अक्टूबर, सोमवार में सायं 5:27 मिनट तक रहेगी। इसके पश्चात सूर्यास्त से पहले ही अमावस्या तिथि प्रारंभ हो जाएगी। दीपावली पर्व कार्तिक मास की अमावस्या 24 अक्टूबर, सोमवार को मनाया जाएगा। हस्त नक्षत्र दिन में 2:41 मिनट तक रहेगा, रात्रि में चित्रा नक्षत्र रहेगा। हस्त नक्षत्र व चित्रा नक्षत्र में वैधृति योग का संयोग सुखद रहेगा। यह जानकारी पंडित मुकेश शास्त्री ने देते हुए बताया कि दीपावली की रात्रि वेला में मेष लग्न सायं 5:17 से 6:54 मिनट तक रहेगी, जिसमें चर के चौघड़िया की व्याप्ति तथा प्रदोष काल श्रेष्ठ रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड:महिला का शव मिला बेटियां बोलीं- पिता ने ही मां को मारा; जानिए पूरा मामला

दीपावली के दिन प्रदोष काल में महालक्ष्मी पूजन का विधान होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार दीपावली पर मां लक्ष्मी प्रगट हुईं थीं और कार्तिक अमावस्या तिथि पर मां लक्ष्मी पृथ्वीलोक पर भ्रमण करने आती हैं। दिवाली के दिन घरों को दीयों से सजाया जाता है।

दीपावली का त्योहार अंधकार से प्रकाश, अज्ञान से ज्ञान और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक होता है। दिवाली की रात को विशेष रूप से मां लक्ष्मी की पूजा होती है। दीपावली पर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा में सभी चीजों का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन दिवाली के खास मौके पर कुछ खास चीजें ऐसी भी होती हैं जिसे पूजन में जरूर शामिल किया जाना चाहिए। मान्यता है कि इससे मां लक्ष्मी जल्द प्रसन्न होती हैं।

Advertisements
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें