नैनीताल- क्रिकेट स्टार विराट कोहली ने कैंची धाम के किए दर्शन-देखे

नैनीताल – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और टी-20 वर्ल्ड कप में सर्वाधिक रन बनाने वाले विराट कोहली अपनी पत्नी फिल्म स्टार अनुष्का शर्मा और बेटी के साथ इन दिनों कुमाऊं की हसीन वादियों में पहुंचे हैं आज विराट कोहली ने भवाली स्थित नीम करोली बाबा महाराज के आश्रम में पहुंचकर दर्शन किए।
इस दौरान स्थानीय लोगों व मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने विराट कोहली संग फोटो भी खिंचवाई।इसमें कोई दोराय नहीं कि कैंची धाम में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की गहरी आस्था है। अनुष्का ने हाल ही में बाबा की फोटो भी सोशल मीडिया पर अपलोड की थी।
बता दें कि देहरादून में विराट कोहली की ससुराल है। अनुष्का शर्मा देहरादून के नेशविला रोड में अपना बचपन बिता चुकी हैं। उनका पुश्तैनी ससुराल दून के पाश इलाके नेशविला रोड पर शीला भवन नाम से है। अनुष्का के पिता लेफ्टिनेंट कर्नल अजय कुमार शर्मा 16 गढ़वाल राइफल्स में तैनात थे। यहीं से उन्होंने बीआरएस लिया था। हाल में विराट ने वर्ल्ड कप 2022 में सबसे ज्यादा 296 रन बनाए थे।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार