(बड़ी खबर)जम्मू कश्मीर पहलगाम में आतंकी हमला 26 की मौत की आशंका, श्रीनगर पहुंचे अमित शाह

ख़बर शेयर करें

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला हुआ, जिसमें पर्यटकों को निशाना बनाया गया है. इस हमले में एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. आतंकियों को पकड़ने के लिए सुरक्षाबल ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है. 26 लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है. प्रधानमंत्री मोदी ने हमले को लेकर अमित शाह से बातचीत की और उचित कदम उठाने के लिए कहा है.

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम के बैसरन में मंगलवार दोपहर करीब 2 बजकर 30 मिनट पर आतंकी हमला हुआ है. आतंकियों ने घुड़सवारी कर रहे पर्यटकों के ग्रुप को निशाना बनाया. दर्जन भर से ज्यादा लोग इस हमले में घायल हुए. सूत्रों के अनुसार, अब तक 26 लोगों की मौत की आशंका है. इस हमले में न केवल इंसान बल्कि कुछ घोड़े भी घायल हुए हैं, जिनको गोलियां लगी हैं. आतंकियों को पकड़ने के लिए सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है. सीआरपीएफ की अतिरिक्त क्विक रिएक्शन टीम (QAT) घटनास्थल के लिए भेजा गया. अमित शाह श्रीनगर पहुंच गए हैं.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी पुलिस की बड़ी करवाई; 8 अवैध तमंचे और 10 जिंदा कारतूस के साथ अंतर-जनपदीय तस्कर गिरफ्तार,-VIDEO

सूत्रों के मुताबिक मरने वालों में अधिकांश पुरुष हैं. मंगलवार दोपहर आतंकवादियों ने पर्यटकों पर बड़ा हमला कर दिया. पर्यटकों का नाम पूछ-पूछकर आतंकियों ने उनपर गोली चलाई. अनंतनाग जिले के बैसरन घाटी के ऊपरी इलाकों में टूरिस्‍ट घूम रहे थे, तभी अचानक उनपर गोलीबारी कर दी गई. पीएम नरेंद्र मोदी इस वक्‍त सउदी अरब में हैं. पीएम ने सउदी से गृह मंत्री अमित शाह को फोन मिलाया और तुरंत पहलगाम जाने का निदेश दिया.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: पिथौरागढ़-बागेश्वर में भारी बारिश, देहरादून से नैनीताल तक जानें अपने जिले का हाल, IMD ने जारी किया 29 जून का बड़ा पूर्वानुमान अलर्ट जारी

गृह मंत्री पहलगाम के लिए दिल्‍ली से निकल चुके हैं. इससे पहले अमित शाह आईबी चीफ, जम्‍मू-कश्‍मीर के डीजी और सेना व सीआरपीएफ के आला अधिकारियों के साथ एक हाई-लेवल मीटिंग भी की.

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें