पति ने पत्नी को गिफ्ट दिया विदेशी सूटकेस, प्रेमी के साथ मिल पति को मारकर उसी में भरा… पत्नी भांजे संग फरार

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

मेरठ में नीले ड्रम की कहानी पूरी दुनिया जान चुकी है. इसमें एक पत्नी ने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पति को मारा और फिर टुकड़े टुकड़े कर नीले ड्रम में पैक कर दिया था. ठीक ऐसी ही एक और कहानी उत्तर प्रदेश के देवरिया से आई है. इसमें भी एक पत्नी ने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी और लाश को सूटकेस में भरकर 50 किमी दूर ले जाकर खेतों में फेंक दिया है. बड़ी बात यह कि जिस सूटकेस में पति को पैक किया गया, यह वही सूटकेस है जो पति ने अपनी पत्नी को खुश करने के लिए दुबई लाकर गिफ्ट किया था.

Ad
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण

पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान देवरिया के मईल थाना नौशाद के रूप में हुई है. उसका शव करीब 50 किमी दूर तरकुलवां थाना क्षेत्र के पकड़ी छापर पठखौली गांव के बाहर गेहूं के खेत में मिला है. नौशाद दुबई में नौकरी करता था और हाल ही में अपने घर लौटा था. उसकी अनुपस्थिति में उसकी पत्नी एक युवक के प्रेम में पड़ गई. वहीं नौशाद के घर में रहने की वजह से उसकी पत्नी का प्रेमी से मिलन मुश्किल हो गया था. ऐसे में पत्नी ने अपने प्रेमी को नौशाद की हत्या की सलाह दी और फिर उसके साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया.

पुलिस के मुताबिक गेहूं के खेत में सूटकेश मिलने से हड़कंप मच गया था. इतना महंगा सूटकेस देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सूटकेस को खोला तो अंदर लाश पड़ी थी, जिसकी पहचान नौशाद के रूप में हुई. उसके सिर पर एवं शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट के निशान पाए गए थे. सूचना पर एसपी देवरिया विक्रांत वीर खुद फॉरेंसिक टीम, डॉग स्क्वायड और सर्विलांस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. शव की पहचान होने पर पुलिस ने पड़ताल की तो पता चला कि नौशाद एक हफ्ते पहले ही दुबई से लौटा था. इस जानकारी के बाद पुलिस को पहला शक उसकी पत्नी पर हुआ.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण

पुलिस ने जब पत्नी रजिया को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने वारदात कबूल लिया. फिर जो कहानी सामने आई, रोंगटे खड़े कर देने वाली थी. रजिया ने बताया कि उसका पति दुबई में था और वह खुद घर में अकेली पड़ गई थी. इसी बीच भांजे से उसके अवैध संबंध बन गए थे. वह दोनों अक्सर मिलते थे. वहीं पति नौशाद पिछले हफ्ते घर लौटकर उसके प्यार में बाधा बन गया. दोनों ने कई बार मिलने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली तो दोनों ने मिलकर नौशाद को रास्ते से हटाने का फैसला कर लिया. कातिल पत्नी ने बताया कि उन दोनों ने पहले चाकू मारकर पति की हत्या की और फिर सूटकेस में शव भरकर 50 किमी दूर फेंक दिया.
इस बार वह अपनी पत्नी को खुश करने के लिए दुबई से दो बड़े सूटकेश लेकर आया था. उसे क्या पता कि इसी सूटकेश में भरकर उसे फेंक दिया जाएगा.

Advertisements
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें