हल्द्वानी के इस घर मे रहस्यमयी आग से परिजन दहशत में ,पुलिस और प्रशासन के लिए बनी पहेली

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी: हल्द्वानी का एक परिवार इन दिनों दहशत के साए में जी रहा है मामला शहर के तल्ला गोरखपुर निवासी उमेश पांडे का मकान इन दिनों रहस्यमई आग के लिए पहेली बनी हुई है। घर में बिजली के कनेक्शन काटने के बावजूद भी घर में जगह जगह बार-बार आग लग रही है ऐसे में परिवार पूरी रात सो नहीं पा रहा है पूरे मामले में विद्युत विभाग और जिला प्रशासन इस रहस्यमई लगने वाली आग की जांच में जुटा हुआ है।

Ad

पीड़ित परिवार का कहना है कि 8 नवंबर को ग्रहण और भूकंप के बाद उनके बिजली के बोर्ड में अचानक आग लग गया आनन-फानन में परिवार के सदस्यों ने विद्युत विभाग को बुलाकर घर का कनेक्शन कटवा दिया लेकिन कनेक्शन कटने के बाद भी घर में लगे जगह-जगह लगे प्लास्टिक के बिजली के बोर्ड और तार फिर से अचानक जलने लगे। परिवार के सदस्यों का कहना है कि पिछले 10 दिनों में घर में जगह जगह आग लग रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे

बंद लोहे अलमारी और बंद बेड के अंदर रखे कपड़े के अलावा बेड पर रखे गद्दों में भी आग लग गई। पिछले 8 दिनों से आग लगने की करीब 15 से 20 घटनाएं हो गई है। यहां तक की बुधवार को घर के बाहर रखे बिना विद्युत कनेक्शन कूलर में अचानक आग लग गई। पिछले 8 दिनों से लगातार रुक रुक कर लग रही आज के बाद पूरा परिवार दहशत में है घर का पूरा सामान खाली कर बाहर को रख दिया है । परिवार के सभी सदस्य पूरी रात जागकर आग लगने की घटना की चौकीदारी कर रहे हैं परिवार का कहना है कि अचानक धुआं और जलने की बदबू आ रही है जिसके बाद परिवार के सदस्य दौड़कर आपको बुझा रहे हैं जिससे पूरा परिवार दहशत में है। इस मामले में विद्युत विभाग घर का विद्युत कनेक्शन काटकर घर में अर्थ भी लगवाया लेकिन अर्थ लगने के बाद भी फिर से अचानक घर में आग लग गई। लगातार हो रही घटना के बाद परिवार वालों ने इसकी सूचना जिला प्रशासन और पुलिस को दी अब पूरे मामले में जिला प्रशासन और पुलिस इस रहस्यमई घटना को जांच में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  धामी कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक, दो दर्जनों फैसलों पर लगी मुहर, एक क्लिक में जानिए


इस पूरे मामले में सिटी मजिस्ट्रेट रिचा सिंह का कहना है कि घर में किन परिस्थितियों में आग लग रही है इसकी जांच की जा रही है उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जानकारी पंतनगर विश्वविद्यालय के एक्सपर्ट टीम को दी जा रही है और टीम इस रहस्यमई आग की घटना की विषय में जानकारी उठाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  रिश्ते हुए शर्मसार!भाई पर रेप का आरोप, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा,


विद्युत विभाग ,जिला प्रशासन के मौका मुआयनाके बाद अभी तक आग लगने का सही कारण पता नहीं चल सका है।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad
Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें