उत्तराखंड के इस युवक ने उत्तीर्ण की देश की कठिन परीक्षा पाया देश में 8वीं रैंक- आप भी दीजिए बधाई

रामनगर: उत्तराखंड के होनहार आज जमाने के कदम से कदम मिलाकर चल रहे हैं। ये युवा आज किसी भी क्षेत्र में भी पीछे नहीं हैं। ऐसे ही एक युवा राजेन्द्र बिष्ट की कहानी भी प्रेरणादायक है।
राजेन्द्र ने देश की दूसरी सबसे कठिन परीक्षा कही जाने वाली भारतीय रिजर्व बैंक की ग्रेड बी परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। इससे भी अधिक गौरवान्वित करने वाली बात यह है कि राजेन्द्र बिष्ट ने देश की दूसरी सबसे कठिन परीक्षा में पूरे देश में आठवां स्थान प्राप्त किया है। मूल रूप से रामनगर के चोरपानी वसंत विहार के रहने वाले राजेन्द्र बिष्ट की इस अभूतपूर्व उपलब्धि से उनके परिवार में खुशी का माहौल।
राजेन्द्र ने भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से 28 मई 2022 को आयोजित ‘ग्रेड बी’ अधिकारी की मुख्य परीक्षा दी थी। जिसमें चयनित होने के बाद राजेन्द्र ने 25 जून 2022 को दूसरे चरण की परीक्षा दी। इसमें भी चयनित होने के पश्चात उन्होंने इंटरव्यू दिया। इंटरव्यू का अंतिम परिणाम अब जारी किया गया है। जिसमें राजेंद्र बिष्ट का चयन हुआ है। तीन भाईयों में सबसे बड़े राजेन्द्र ने सरस्वती शिशु मंदिर छोई से इंटरमीडिएट किया है। इसके अलावा देहरादून इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है।
राजेन्द्र बिष्ट ने भी भारतीय रिजर्व बैंक ‘ग्रेड बी’ अधिकारी की मुख्य परीक्षा दी थी। जो 28 मई 2022 को आयोजित की गई। जिसमें चयनित होने के बाद दूसरे चरण की परीक्षा का आयोजित हुई जो 25 जून 2022 को आयोजित की गई। इसमें भी चयनित होने के बाद 21 सितंबर 2022 को साक्षात्कार परीक्षा आयोजित की गई। जिसका अंतिम परिणाम 21 अक्टूबर 2022 को जारी किया गया है। जिसमें राजेंद्र बिष्ट का चयन हुआ है।
चोरपानी वसंत विहार निवासी राजेन्द्र बिष्ट ने सरस्वती शिशु मंदिर छोई से इंटरमीडिएट तथा देहरादून इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। उनके पिता प्रेम सिंह बिष्ट सिंचाई विभाग रामनगर में कार्यरत हैं। माता गृहणी है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे
रिश्ते हुए शर्मसार!भाई पर रेप का आरोप, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा,
नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण की अलख: 191 देशों की यात्रा कर चुके सोमेन देवनाथ संग पाथफाइंडर के बच्चों ने निकाली 14 KM साइकिल रैली
नैनीताल:कैंची धाम से लौट रहे श्रद्धालुओं की स्कॉर्पियो खाई में गिरी: 1 की मौके पर ही मौत, 3 घायल; SDRF ने चलाया रेस्क्यू 